{"_id":"6ad3cfbdf473d80d76096ba9","slug":"construction-of-the-path-to-the-cremation-ground-begins-villagers-who-have-faced-difficulties-for-three-years-now-see-a-glimmer-of-hope-orai-news-c-224-1-ori1005-151302-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: श्मशान घाट के रास्ते का निर्माण शुरू, तीन साल से परेशान ग्रामीणों को राहत की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: श्मशान घाट के रास्ते का निर्माण शुरू, तीन साल से परेशान ग्रामीणों को राहत की उम्मीद
विज्ञापन
फोटो- 08 रास्ते का निरीक्षण करते डीसी मनरेगा। संवाद
= अंत्येष्टि के लिए अर्थी सड़क पर रखकर लगाया था जाम, अधिकारियों ने दो माह में श्मशान घाट और रास्ता बनवाने का दिया था आश्वासन
= डीएम के निर्देश पर वीबी-जी राम जी योजना से शुरू हुआ काम, डीसी मनरेगा ने मौके पर पहुंचकर देखी प्रगति
संवाद न्यूज एजेंसी
कोंच। ग्राम पंचायत भदेवरा के मजरा नगेपुरा में श्मशान घाट तक पहुंचने के लिए रास्ता न होने की समस्या का समाधान शुरू हो गया है। लंबे समय से जलभराव और कीचड़ से जूझ रहे ग्रामीणों को अब राहत मिलने की उम्मीद है। जिलाधिकारी समीर के निर्देश पर श्मशान घाट तक रास्ते का निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। शनिवार को डीसी मनरेगा रामेंद्र सिंह ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य की प्रगति देखी और संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। रास्ते का निर्माण वीबी-जी राम जी योजना के तहत कराया जा रहा है।
नगेपुरा में श्मशान घाट और वहां तक पहुंचने के लिए रास्ते की समस्या लंबे समय से बनी हुई थी। गांव निवासी पिंटू वर्मा (38) की बृहस्पतिवार शाम कैंसर से मौत हो गई। शुक्रवार सुबह परिजन और रिश्तेदार अंत्येष्टि की तैयारी में जुटे, लेकिन श्मशान घाट तक जाने का रास्ता जलभराव के कारण बंद जैसा हो गया। ऐसे में परिजनों और ग्रामीणों को शव की अंत्येष्टि के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। मजबूर होकर ग्रामीण अर्थी लेकर करीब तीन किलोमीटर दूर कोंच पहुंचे। इसके बाद कैलिया बाइपास पर खेड़ा चौकी के पास अर्थी सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने ग्रामीणों को दो माह के भीतर श्मशान घाट और रास्ता बनवाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम खोला गया। मजबूरी में मृतक का अंतिम संस्कार कोंच के मोक्षधाम में करना पड़ा था।
ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए जिलाधिकारी समीर ने संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर रास्ते का निर्माण कराने के निर्देश दिए। इसके बाद वीबी-जी राम जी योजना के तहत काम शुरू कराया गया। शनिवार को डीसी मनरेगा रामेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य की स्थिति देखी और कर्मचारियों को काम गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने के निर्देश दिए।