फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Waiting for Northern Railway's approval for direct train to Delhi

Jalaun News: दिल्ली की सीधी ट्रेन के लिए उत्तर रेलवे की मंजूरी का इंतजार

Thu, 06 Aug 2026 01:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Waiting for Northern Railway's approval for direct train to Delhi
उरई। उत्तर-मध्य रेलवे के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने बुधवार को उरई रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं और स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि दिल्ली की सीधी ट्रेन के लिए प्रयागराज से तैयारी हो चुकी है। अब सिर्फ उत्तर रेलवे की मंजूरी का इंतजार है।
विज्ञापन

महाप्रबंधक ने पार्सल घर में गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। सर्कुलेटिंग एरिया, पे-एंड-यूज शौचालय, महिला प्रतीक्षालय, प्रथम श्रेणी प्रतीक्षालय, सीटीआई कार्यालय एवं पार्किंग क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए उन्होंने यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
विज्ञापन

महाप्रबंधक ने पार्किंग में टिनशेड लगाने, स्टेशन पर संकेतक बोर्ड व्यवस्थित करने और यात्री सुविधाओं का विस्तार करने के निर्देश दिए। उन्होंने मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार से उरई स्टेशन के विकास कार्यों की समीक्षा भी की। पत्रकारों से बातचीत में महाप्रबंधक ने कहा कि उरई से दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन चलाने का प्रस्ताव उत्तर-मध्य रेलवे की ओर से स्वीकृत किया जा चुका है। अब केवल उत्तर रेलवे की मंजूरी शेष है। मंजूरी मिलते ही दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन सेवा शुरू करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मुंबई-कटिहार एक्सप्रेस (09189/09190), सूरत-छपरा एक्सप्रेस (09065/09066) व अहमदाबाद-दरभंगा एक्सप्रेस (09465/09466) के उरई में ठहराव पर भी सकारात्मक विचार किया जा रहा है। साथ ही झांसी-कानपुर मेमू ट्रेनों में दोनों ओर चार-चार अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगे। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत उरई स्टेशन के उद्घाटन के संबंध में उन्होंने कहा कि रेलवे बोर्ड की स्वीकृति मिलते ही उद्घाटन कराया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक के सचिव अखिल शुक्ला, सीनियर डीसीएम अमन वर्मा, सीनियर डीओएम अतुल यादव आदि रहे।


कोंच स्टेशन की व्यवस्थाओं से जीएम संतुष्ट, 20 हजार रुपये पुरस्कार की घोषणा
कोंच। महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने विशेष परख यान से कोंच रेलवे स्टेशन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने पेयजल, बिजली, शौचालय, प्रतीक्षालय, सुरक्षा व्यवस्था और शटल ट्रेन संचालन की समीक्षा की। स्टेशन की व्यवस्थाओं से संतुष्ट होकर उन्होंने स्टेशन स्टाफ को प्रोत्साहन स्वरूप 20 हजार रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने निर्माणाधीन गुड्स शेड का निरीक्षण कर गुणवत्ता के साथ समयबद्ध ढंग से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान स्टेशन प्रबंधक पूनम राजपूत, मंदाकिनी, शीतू पटेल आदि रहे। (संवाद)


फोटो-24-डीआरएम अनिरुद्ध कुमार। संवाद
एट-कोंच रेलखंड पर लागू हुआ आधुनिक ब्लॉक सिस्टम
कोंच। डीआरएम अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि एट-कोंच रेलखंड की पुरानी सिग्नल प्रणाली को अत्याधुनिक ब्लॉक सिस्टम में परिवर्तित कर लागू किया गया है। इसी नई व्यवस्था के निरीक्षण के लिए महाप्रबंधक का दौरा हुआ। उन्होंने बताया कि यह पहला अवसर है जब किसी महाप्रबंधक ने एट-कोंच रेलखंड का निरीक्षण किया है।

डीआरएम ने कहा कि बारिश का मौसम समाप्त होते ही गुड्स शेड निर्माण कार्य में तेजी लाई जाएगी और अगले तीन माह में इसे पूरा करने का लक्ष्य है। गुड्स शेड बनने के बाद आवश्यकता के अनुसार रेल पुलिस चौकी स्थापित करने की भी कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed