{"_id":"6acbdd48d7df3928c507b629","slug":"vishwakarma-samaj-samiti-election-on-1st-orai-news-c-224-1-ori1005-151033-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: विश्वकर्मा समाज समिति का चुनाव एक को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: विश्वकर्मा समाज समिति का चुनाव एक को
विज्ञापन
फोटो - 22 चुनाव को लेकर मंथन करते विश्वकर्मा समाज समिति के पदाधिकारी। स्वयं
उरई। विश्वकर्मा समाज सेवा समिति की बैठक रविवार को अध्यक्ष श्याम बाबू विश्वकर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें सदस्यता अभियान के लिए 15 और 16 अक्तूबर की तिथि निर्धारित की गई, जबकि समिति का चुनाव एक नवंबर को कराने का निर्णय लिया गया।
अध्यक्ष ने बताया कि 15 और 16 अक्तूबर को विश्वकर्मा भगवान मंदिर परिसर में दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक सदस्य बनाए जाएंगे। सदस्यता लेने के इच्छुक लोगों को आधार कार्ड की छायाप्रति के साथ स्वयं उपस्थित होना होगा। निर्धारित तिथियों के बाद सदस्यता नहीं दी जाएगी।
बैठक में समाज की एकता, संगठन की मजबूती और सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने पर भी चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने समाज के लोगों से संगठन से जुड़ने और सामाजिक कार्यों में सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन
बैठक में अनिल ओझा, धर्मेंद्र शर्मा, कैलाश बाबू शर्मा, अरविंद विश्वकर्मा, अयोध्या प्रसाद विश्वकर्मा आदि रहे। (संवाद)