{"_id":"6acbe0818266ae7576058464","slug":"an-ashtadhatu-hood-was-broken-off-and-stolen-from-the-shivling-the-incident-was-captured-on-cctv-orai-news-c-224-1-ori1005-151020-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: शिवलिंग से अष्टधातु का फन तोड़कर ले गए, सीसीटीवी में घटना कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: शिवलिंग से अष्टधातु का फन तोड़कर ले गए, सीसीटीवी में घटना कैद
विज्ञापन
पहाड़गांव। कैलिया थाना क्षेत्र के सेता गांव में देर रात शिवलिंग पर लगे अष्टधातु के फन को तोड़कर ले जाने का मामला सामने आया है। घटना पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद होने का दावा किया जा रहा है।
सेता गांव में मंदिर में स्थापित शिवलिंग पर अष्टधातु का फन लगा था। आरोप है कि देर रात मगरा निवासी युवक ने फन तोड़कर ले लिया। घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों में नाराजगी फैल गई। सूचना मिलते ही पहाड़गांव चौकी प्रभारी राजकुमार निगम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
कैलिया थाना प्रभारी अवनीश कुमार वर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।