{"_id":"6acbe15162da70d6cf0b85c9","slug":"direct-bus-service-from-salaiya-buzurg-to-prayagraj-launched-orai-news-c-224-1-ori1005-151027-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: सलैया बुजुर्ग से प्रयागराज के लिए सीधी बस सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: सलैया बुजुर्ग से प्रयागराज के लिए सीधी बस सेवा शुरू
विज्ञापन
कोंच। तहसील क्षेत्र के ग्राम सलैया बुजुर्ग से प्रयागराज के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की सीधी बस सेवा रविवार से शुरू हो गई। इससे क्षेत्र के लोगों को संगम नगरी और उच्च न्यायालय तक आने-जाने में सहूलियत मिलेगी।
मध्य प्रदेश की सीमा पर स्थित सलैया बुजुर्ग से प्रयागराज के लिए सीधी बस चलाने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। सांसद नारायण दास अहिरवार ने जून में सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को पत्र लिखकर बस संचालन की मांग उठाई थी। उनके प्रयासों के बाद परिवहन विभाग ने सेवा शुरू करा दी।
बस सुबह सात बजे सलैया बुजुर्ग से रवाना होकर कोंच, उरई, राठ, महोबा, बांदा और कर्वी होते हुए रात नौ बजे प्रयागराज पहुंचेगी। वहीं, प्रयागराज से दूसरी बस सुबह चार बजे सलैया बुजुर्ग के लिए रवाना होगी। सीधी सेवा शुरू होने से यात्रियों को अब प्रयागराज जाने के लिए दूसरे साधनों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। बस संचालन से क्षेत्रीय लोगों में खुशी है।