{"_id":"67af8aafddb01924240ff4b3","slug":"villagers-yearning-for-water-get-angry-highway-jammed-orai-news-c-224-1-ori1001-125873-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: पानी को तरसे ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, हाईवे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: पानी को तरसे ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, हाईवे जाम
विज्ञापन
उरई /कदौरा। गर्मी बढ़ते ही पानी की किल्लत ने ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा दी है। कदौरा क्षेत्र के बबीना गांव में पिछले एक महीने से जल संकट बना हुआ है। घरों में पानी की एक भी बूंद नहीं टपक रही है। इससे गांव के लोगों को पानी के लिए परेशान हैं। शुक्रवार को महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने हाईवे जाम कर दिया।
जल संस्थान की अनदेखी से परेशान बड़ी संख्या में महिलाएं जल संस्थान के कार्यालय पहुंचीं। जोरदार प्रदर्शन किया। हालात तब बिगड़ गए जब संस्थान में मौजूद कर्मचारी महिलाओं के गुस्से से घबराकर कार्यालय छोड़कर भाग निकले। इससे आक्रोशित होकर महिलाओं ने हमीरपुर-जोल्हूपुर हाईवे पर जाम लगा दिया। प्रदर्शन के कारण हाईवे पर करीब एक घंटे तक लंबा जाम लग गया। यातायात पूरी तरह ठप हो गया। बबीना गांव में जल संस्थान की इकाई एक टंकी और तीन ट्यूबवेल मौजूद होने के बावजूद, पिछले एक महीने से पानी की आपूर्ति ठप है।
रजनी, मालती, सरोज, उमा, गुड़िया, रामकली, श्यामकुंअर, राधा और शालिनी ने बताया कि उन्हें एक-एक बाल्टी पानी के लिए एक से डेढ़ किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है। इस दौरान उन्हें कई बार पंक्तियों में लगकर घंटों इंतजार करना पड़ता है। क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि गांव में पानी की समस्या को लेकर जल संस्थान को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
-- -
खाली मटकी लेकर पहुंचीं महिलाएं
गुस्साई महिलाओं ने खाली मटकी और बाल्टियां लेकर जल संस्थान पर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। वह जल संस्थान के अधिकारियों से तत्काल समाधान की मांग कर रही थीं।
वर्जन-
हंगामा करने की जानकारी हुई है। मोटर में कुछ खराबी है। जल्दी ही कर्मचारियों को भेजकर सप्लाई चालू करवाई जा रही है।
- श्याम बहादुर, प्रभारी अधिशासी अभियंता, जल संस्थान