{"_id":"6af367e6f86252e5f304cee7","slug":"a-rabid-dog-bit-four-people-including-a-council-member-orai-news-c-224-1-ori1005-152300-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: पागल कुत्ते ने सभासद समेत चार लोगों को काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: पागल कुत्ते ने सभासद समेत चार लोगों को काटा
विज्ञापन
फोटो -02 घायल सभासद गजेंद्र सिंह यादव गुड्डा। संवाद
उरई/एट। दीपावली पर रविवार देर शाम बाजार में खरीदारी कर रहे सभासद समेत चार लोगों को काट लिया। लोग खुद को बचाने के लिए दुकानों में छिपते नजर आए।
एट नगर पंचायत क्षेत्र में रविवार देर शाम लोग दीपावली की खरीदारी कर रहे थे। इसी दौरान एक आवारा कुत्ते ने अचानक लोगों पर हमला शुरू कर दिया। कुत्ते ने वार्ड नंबर सात के सभासद गजेंद्र सिंह यादव उर्फ गुड्डा, रमाकांत और यश कुमार आर्या समेत चार स्थानीय लोगों को काटकर घायल कर दिया। अचानक हुए हमले से बाजार और आसपास के रिहाइशी इलाके में दहशत फैल गई।
घटना के बाद घायलों को आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उन्हें एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाने के साथ प्राथमिक उपचार दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार, सभी घायल खतरे से बाहर हैं। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है।