{"_id":"65283d9f6b0984786c00caa4","slug":"villagers-talking-on-the-roadside-were-hit-by-a-car-one-dead-the-other-injured-orai-news-c-224-1-ori1001-5391-2023-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: सड़क किनारे बात कर रहे ग्रामीणों को कार ने मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: सड़क किनारे बात कर रहे ग्रामीणों को कार ने मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल
विज्ञापन
कोंच (जालौन)। सड़क किनारे खड़े होकर बात कर रहे दो लोगों को कार ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया। एक की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। चालक कार लेकर भाग गया।
कोतवाली क्षेत्र के भेड़ गांव निवासी गुलाब सिंह (60) गुरुवार की सुबह करीब सात बजे फसल देखने खेतों की तरफ जा रहे थे। कोल्डस्टोरेज के पास गांव के ही कल्याण सिंह उर्फ फौजी (58) बाइक से जाते दिखे तो गुलाब सिंह ने उन्हें रोक लिया। दोनों लोग सड़क किनारे खड़े होकर बात करने लगे। इसी दौरान कोंच की तरफ जा रही कार ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां मौजूद ग्रामीणों ने दोनों को सीएचसी कोंच पहुंचाया।
गुलाब की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने मेडिकल कालेज उरई रेफर कर दिया। वहां ले जाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि गुलाब सिंह खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। उनके तीन पुत्र हैं। पति की मौत से पत्नी रामकिशोरी सहित अन्य परिजन बेहाल हैं। घायल कल्याण सिंह का सीएचसी में इलाज चल रहा है। पुलिस टक्कर मारने वाली कार और चालक की तलाश कर रही है।