{"_id":"6660c03750769a88de087e06","slug":"villagers-raised-slogans-against-the-electricity-department-orai-news-c-224-1-ka11004-115566-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ की नारेबाजी
Thu, 06 Jun 2024 01:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Thu, 06 Jun 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। डकोर क्षेत्र के टिमरो गांव में पांच दिन से बिजली ना मिलने पर ग्रामीणों के धैर्य ने जवाब दे गया। बुधवार को ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया।
क्षेत्र के एक दर्जन गांवों की करीब चालीस हजार आबादी बिजली समस्या से जूझ रही है। जिससे पानी को लेकर हाहाकार मची हुई है।
भीषण गर्मी में डकोर क्षेत्र के बरसार, गोरन, चिल्ली, फूलपुरा, काबिलपुरा, जैसारी समेत एक दर्जन गांवों में पांच दिनों से बिजली की सुविधा धड़ाम हो गई है। बुधवार को टिमरों गांव में संजय, चतुर्भुज सिंह, शिवराम, शंकर, किशन सिंह, श्रवण कुमार, पंकज, राजाभैया, विनय, अनिल महाराज, रमेश, केशव दास ने बिजली व्यवस्था ठीक ना किए जाने पर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों का कहना है कि बिजली न आने से किराये के जनरेटर से सबमर्सिबल चलाकर पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है। मोबाइल भी चार्ज नहीं हो पा रहे हैं। बिजली से चलने वाले घरेलू उपकरण ठप पड़े हैं।
विज्ञापन
फोटो-18-रामकुमार। संवाद
अफसर कर रहे अनदेखी
ग्रामीण रामकुमार का कहना है कि क्षेत्र में पांच दिनों से बिजली नहीं आ रही है। अफसर हैं कि गांवों की बिजली व्यवस्था को अनदेखा कर रहे हैं। बिजली न मिलने से हवा और पानी के मशीनरी उपकरण बंद पड़े हैं। इससे भीषण गर्मी में लोग बेहाल हैं।
.............
फोटो-19-मानवेंद्र।
पानी के लिए नहीं देख रहे लू-लपट
ग्रामीण मानवेंद्र सिंह का कहना है कि एक दर्जन गांवों की बत्ती गुल हुए पांच दिन गुजर गए हैं, लेकिन बिजली विभाग समस्या से अंजान बना हुआ है। गांवों में लोग पीने के पानी के इंतजाम के लिए लू-लपट तक नहीं देख रहे। भीषण गर्मी में दोपहर के समय पानी भरना खतरे से खाली नहीं है।
बयान
मुहम्मदाबाद की समस्या की जाचं कराकर दो दिन में बिजली की विधुत आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी। - सुमित साहू , जेई