फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Villagers of Kunwarpura blocked the road for the cattle locked in Gora

Jalaun News: गोरा में बंद मवेशियों के लिए कुंवरपुरा के ग्रामीणों ने लगाया जाम

Tue, 10 Sep 2024 01:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Tue, 10 Sep 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
Villagers of Kunwarpura blocked the road for the cattle locked in Gora
कोंच। ग्राम कुंवरपुरा के तमाम गोपालकों ने गोरा की गोशाला में जबरन गोवंशों को बंद किए जाने का आरोप लगाकर कोंच-क्योलारी मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर अतिरिक्त निरीक्षक नरेंद्र कुमार और एसएसआई अभिलाष मिश्रा पुलिस बल संग पहुंचे और नाराज ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

नाराज ग्रामीण इसके बाद एसडीएम कार्यालय जा पहुंचे। जहां उन्होंने एसडीएम ज्योति सिंह को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह लोग अपने अपने गोवंशों को खेतों में चरा रहे थे तभी गोरा गांव के ग्रामीण आए और जबरन गोवंशों को हांक कर ले गए और अपने गांव की गोशाला में बंद कर दिया। जब इन गोवंशों को छुड़ाने गए तो प्रशासनिक अधिकारियों की अनुमति के बाद ही गोवंशों को छोड़ने की बात गोरा प्रधान ने कही। बीडीओ मानूलाल यादव का कहना है कि फिलहाल इन गोवंशों को अभी नहीं छोड़ा जाएगा और न ही किसी को सुपुर्द किए जाएंगे। इन गोवंशों में से कुछ गोवंशों को दूसरी गोशाला में शिफ्ट कर दिया गया है और शेष बचे गोवंशों को भी जल्द ही शिफ्ट करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed