{"_id":"5ed93a2e8ebc3e90612ffe44","slug":"villagers-in-protest-against-expressway-agreed-to-explain-orai-news-knp563766660","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेस-वे के विरोध में उतरे ग्रामीण, समझाने पर माने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेस-वे के विरोध में उतरे ग्रामीण, समझाने पर माने
विज्ञापन
जालौन। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के निर्माण के रास्ते में गांव का तालाब आने पर ग्रामीण यहां से रोड न निकलने देने की बात कह रहे थे। जिस पर तहसीलदार ने गांव में पहुंचकर ग्रामीणों से बात की और अन्य स्थान पर तालाब बनवाने का आश्वासन दिया। साथ ही तालाब के लिए भूमि भी चिह्नित कर ली है। इसके बाद ग्रामीण संतुष्ट नजर आए।
इस समय बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के निर्माण का कार्य किया जा रहा है। इसमें आए दिन समस्आएं आ रही हैं। ऐसी ही मामला तहसील क्षेत्र के ग्राम मिहौना का है। जहां एक्सप्रेस वे के रास्ते में गांव का तालाब आ रहा था। गांव का तालाब नष्ट होने की आशंका से ग्रामीणों में रोष था। ग्रामीणों का कहना था कि तालाब में गांव के पशु पक्षी पानी पीते हैं। साथ ही कोई आपदा आने पर भी तालाब का पानी प्रयोग कर लिया जाता है।
ऐसे में यदि तालाब एक्सप्रेस वे में चला जाता है तो ग्रामीणों को कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। इस पर गुरुवार को तहसीलदार बलराम गुप्ता गांव पहुंचे और ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि परेशान होने की जरूरत नहीं है। अन्य स्थान पर कंपनी द्वारा जमीन की खरीद कराकर वहां तालाब का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए तहसीलदार की उपस्थिति में जमीन भी चिह्नित कर ली गई। तहसीलदार के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए और तालाब भराव का कार्य शुरू करा दिया गया है।