फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Villagers caught the bike riders thinking they were thieves and handed them over to the police

Jalaun News: चोर समझकर ग्रामीणों ने बाइक सवारों को पकड़कर पुलिस को सौंपा

Sat, 06 Sep 2025 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Villagers caught the bike riders thinking they were thieves and handed them over to the police
सरावन। गोहन के चाकी गांव में शुक्रवार की सुबह बाइक से घूम रहे आठ संदिग्धों को ग्रामीणों ने चोर समझकर पकड़ लिया। उनकी पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। इस युवकों का कहना है कि वह सांप पकड़ने आए थे। ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ लिया। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन


गोहन थाना क्षेत्र में पिछले दिनों हुईं चोरियों का पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर पाई है। इससे ग्रामीण खुद सतर्क बने हुए हैं। शुक्रवार की भोर बाइकों से चाकी गांव में आठ संदिग्ध ग्रामीणों को दिखाई दिखाई दिए। वह गांव का चक्कर लगा रहे थे। इस पर ग्रामीणों ने उन्हें चोर समझकर पकड़ लिया। उनसे जब पूछताछ की गई तो वह ठीक ढंग से जवाब नहीं दे सके।
विज्ञापन

इस पर ग्रामीणों ने उनके साथ मारपीट करते हुए कमरे में बंद कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया और उन्हें थाने ले गई। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह मथुरा के निवासी हैं। वर्तमान में जालौन में रह रहे हैं। वह सभी सांप पकड़ने का काम करते हैं। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि सभी के परिजनों को थाने बुलाया गया है। वह सांप पकड़ने की बात कह रहे हैं। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed