फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Villagers beat up a young man who entered the house to steal

Jalaun News: घर में चोरी के लिए घुसे युवक को ग्रामीणों ने पीटा

Thu, 06 Feb 2025 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Villagers beat up a young man who entered the house to steal
कदौरा। घर में चोरी के इरादे से घुसे युवक को गृहस्वामी ने पकड़ लिया। शोर शराबा सुनकर पहुंचे ग्रामीणों के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। इस बीच डरकर युवक ने खुद को ब्लेड मारकर लहूलुहान कर लिया। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

हमीरपुर जिले के कुरारा थाना क्षेत्र के ककरऊ निवासी पवन अपने मामा कदौरा थाना क्षेत्र के उदनपुर गांव निवासी रमेश चौधरी के यहां आया था। मंगलवार की रात वह गांव के ही शिवकुमार के घर में चोरी के इरादे से घुस गया। गृहस्वामी की आंख खुलने पर उसने शोर मचाते हुए आरोपी को पकड़ लिया और पीट दिया। पुलिस के आने की सूचना मिलते ही उसने खुद को ब्लेड मारकर घायल कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रभात सिंह ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। युवक का इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed