फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   village,test,team,covid 19,vaccinated

टीकाकरण की संख्या कम हुई

Sat, 08 May 2021 06:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 06:19 PM IST
विज्ञापन
village,test,team,covid 19,vaccinated
उरई। कोरोना खोज में लगी टीमों को न तो लोग सही जानकारी दे रहे है और न ही उनके कहने पर टीकाकरण के लिए जा रहे है। इसका नतीजा यह है कि टीकाकरण कराने वालों की संख्या निरंतर कम हो रही है। बूथों पर सन्नाटा है। जिला अस्पताल में तो जांच के लिए लोग पहुंच रहे है पर अन्य जांच केंद्रों में सन्नाटा है। कॉटेक्ट ट्रेसिंग को जाने वाली टीम के सामने भी लोग जांच के लिए नहीं आ रहे हैं। कोंच क्षेत्र के सतोह जैसे गांव में दो दिन में 38 संक्रमित निकले है। बावजूद इसके लोग जांच से कतरा रहे हैं। टीमों के साथ लोग अभद्रता कर रहे हैं।
विज्ञापन

---
बीमारी पर सही जवाब भी दिया जा रहा
कदौरा ब्लाक क्षेत्र के एक गांव में लगी टीम ने बताया कि लोग जांच को लेकर जागरूक नहीं है। कई बार कहने के बावजूद जांच कराने नहीं जाते है। कहते है कि बीमारी गांव में नहीं फैल रही है। सिर्फ शहरों में ही है। कई जगह तो फाइव जी टेस्टिंग के नाम पर भी बीमारी फैलने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

जांच तो दूर वैक्सीन भी नहीं लगवा रहे ग्रामीण
नदीगांव ब्लाक के लगी टीम ने बताया कि टीकाकरण कराने को लोग तैयार नहीं है। न तो स्वयं पंजीकरण करा रहे है और न ही पंजीकरण कराने के लिए कागजात कागजात दे रहे है। समझाने के बावजूद कुतर्क करते हैं। है। कई लोग टीकाकरण के बाद बीमार होने की बात कहकर दूसरों को न लगवाने की सलाह दे हे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वायरल वीडियो में टीम से अभद्रता कर रही महिला
जिले में एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें सर्वे करने गई टीम के साथ एक बुजुर्ग महिला ने यह कहकर मारपीट कर दी कि टीकाकरण के बाद उनका परिवार बीमार हो गया है। अब वह न तो जांच कराएंगी और न ही टीकाकरण कराएगी। इस वीडियो को लेकर डीसीपीएम डॉ धर्मेंद्र का कहना है कि उन्होंने वीडियो तो देखा है। पर कहां का है यह पता नहीं चल पाया है। कुछ लोग जालौन का वीडियो होने की बात कह रहे है तो कोई चित्रकूट जनपद का वीडियो बता रहे हैं। वे अपने स्तर से भी जांच करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed