{"_id":"61b4e735ac049a15bd4519f8","slug":"village-sp-sdm-co-team-orai-news-knp6690203197","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी ने समाधान दिवस पर उरई व डकोर में सुनी समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी ने समाधान दिवस पर उरई व डकोर में सुनी समस्याएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। समाधान दिवस पर शनिवार को एसपी रवि कुमार ने शहर कोतवाली व डकोर कोतवाली में समस्याएं सुनीं। जिसमें शहर कोतवाली में राजस्व से संबंधित चार शिकायतें आईं। एसपी ने मौके पर राजस्व व पुलिस की टीम भेजकर दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करवाया। जबकि दो अन्य शिकायतों के निस्तारण के लिए टीम को दिशा निर्देंश दिए। वहीं डकोर कोतवाली परिसर में एसपी के सामने दो शिकायतें आई, जिसमें से एक का मौके पर निस्तारण करा दिया गया।
एसपी ने अधीनस्थ कर्मचारियों को निर्देंश दिए कि समाधान दिवस पर आने वाली हर शिकायत का समय से शत प्रतिशत निस्तारण करें। इसी तरह कालपी कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने समाधान दिवस में समस्याएं सुनी। जिसमें नौ शिकायतें आई। जिसमें से सुरैला गांव निवासी मुश्ताक ने बताया कि उसकी जमीन पर विपक्षी कब्जा कर रहे है। वहीं सुरेश चंद्र निवासी कांधी थाना सिकंदरा ने पुलिस को बताया कि उसकी बरदौली गांव में स्थित जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। इसी तरह नौ शिकायतें आई। जिसमें दो का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। उधर, जालौन कोतवाली में एसडीएम सौरभ कुमार व सीओ संतोष कुमार ने शिकायतें सुनी। जिसमें हरीबाबू बिरिया व अतुल कुमार सींगपुरा ने अतिक्रमण की समस्या की शिकायत की। एसडीएम ने लेखपालों को समाधान कराने के निर्देंश दिए। शहर कोतवाली में सीओ विजय आनन्द, डकोर कोतवाली में प्रभारी समीर सिंह, कालपी में कोतवाल संतोष सिंह, लेखपाल व अन्य विभागों से अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहें।
----------
कोतवाली का निरीक्षण कर दिए निर्देंश
समाधान दिवस के बाद एसपी रवि कुमार ने डकोर कोतवाली का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय में रखे अभिलेखों का रखरखाव, लंबित विवेचनाओं का जानकारी, महिला हेल्प डेस्क के अभिलेखों अवलोकन किया। इसके बाद उन्होंने मेस, बैरक, मालखाना सहित अन्य स्थानों को भी देखा। वहीं उन्होंने लंबित विवेचनाओं का समय से निस्तारण, वांछित वारंटियों की गिरफ्तारी व कोतवाली परिसर की साफ सफाई रखने के लिए निर्देंशित किया।