फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   village,SP,police,line,si

पांच निरीक्षक, 40 आरक्षियो का हुआ फेरबदल

Wed, 08 Sep 2021 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
village,SP,police,line,si
उरई। जिले की कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त बनाए रखने को लेकर मंगलवार की रात एसपी रवि कुमार ने जिले के पांच निरीक्षकों सहित 40 आरक्षियों को इधर से उधर स्थानांतरित किया है। पुलिस कार्यालय से जारी सूची के अनुसार नागेंद्र कुमार पाठक को पुलिस लाइन से शहर कोतवाली का प्रभारी बनाया है। वहीं पुलिस लाइन से ही निरीक्षक शिवकुमार सिंह को चुर्खी थाना, निरीक्षक रविंद्र नाथ यादव को एसपी पीआरओ से कदौरा थाने का प्रभार दिया गया है। कदौरा प्रभारी रहे संजय कुमार सिंह को विशेष जांच प्रकोष्ठ व अपराध शाखा में तैनात संजय सिंह को एसपी पीआरओ बनाया गया है। मुख्य आरक्षी तेज सिंह को आटा से रिट सेल, कृष्णपाल को कोंच से सिरसाकलार, उपेंद्र, महेंद्र प्रताप, चंद्रपाल सैनी, रानी सोनी को पुलिस लाइन से उरई कोतवाली भेजा गया है। इसी तरह अन्य आरक्षियों व महिला सिपाहियों को इधर-उधर किया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed