फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   village,SP,police,FIR,man

युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Fri, 27 Aug 2021 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
village,SP,police,FIR,man
जालौन। खनुआं में एक युवक ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खनुवां निवासी सोनू (34) पत्नी प्रीति देवी व पुत्री पल्लवी के साथ रहता था। गुरुवार की रात घर के सभी सदस्य खाना खाकर सो गए। सोनू भी पत्नी व पुत्री के साथ कमरे में लेट गए। देर रात जब पत्नी व बेटी सो गई तो वह चुपके से उठा और आंगन में कपड़े सूखने के लिए बंधे तारों पर गमछे से फांसी का फंदा बनाकर उस पर लटक गया। सुबह जब पत्नी की नींद खुली तो पति को बिस्तर पर न देख बाहर आई। तो देखा आंगन में पति का शव फंासी के फंदे पर लटक रहा था। पति के शव को देखते हए उसके मुंह से चीख निकल गई। देखते ही देखते घर के सदस्यों के अलावा मोहल्ले के लोग भी आ गए। मामले की जानकारी ग्रामीणों ने कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसआई महादेव ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से शव का नीचे उतरवाया। इसके बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार पिछले कुछ समय से सोनू को शराब की लत लग गई थी। जिससे वह परेशान रहने लगा था। पर मौत के कारण के बारे में वह भी कुछ नहीं बता पाए।
विज्ञापन

--------------
महिला ने लगाया ससुरालीजनों पर मारपीट का आरोप
कोंच। नगर के मोहल्ला मालवीयनगर निवासी आरती ने शुक्रवार को पुलिस को बताया कि उसके एक अबोध पुत्री समेत कुल चार पुत्रियां हैं। पुत्र न होने पर पति केशव, ससुर मुन्ना, जेठ सरमन,जेठानी गुड्डी उसे ताना देकर रोज प्रतातिड़ करते रहते हैं। अक्सर गालीगलौज कर मारपीट करते हैं। इससे तंग आकर वह मजबूरन एट स्थित अपने मायके में पिता मानसिंह के पास आ गई है। उसने बताया कि उसकी पुत्रियां ससुराल में ही हैं। महिला की गुहार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed