{"_id":"6283e455db187c28c47093a1","slug":"village-sdm-card-black-control-orai-news-knp6973452128","type":"story","status":"publish","title_hn":"80 अपात्र सरेंडर कर चुके हैं अपने राशन कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
80 अपात्र सरेंडर कर चुके हैं अपने राशन कार्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोंच। सरकार का रुख देख अपात्रों का राशन कार्ड सरेंडर करने का सिलसिला जारी है। अब तक 80 धारक राशन कार्ड सरेंडर कर चुके हैं। शासन के फरमान में साफ है कि खाद्यान्न सामग्री का उपभोग करने वाले अपात्रों से खाद्यान्न सामग्री की बाजार मूल्य के आधार पर पूरी राशि वसूल की जाएगी। शासन के फरमान से अपात्र राशन कार्ड धारकों में हड़कंप हैं।
आपूर्ति निरीक्षक याकूब हसन ने बताया कि कोंच नगर में 1182 अंत्योदय व 7373 पात्र गृहस्थी, कोंच ब्लाक क्षेत्र में 2049 अंत्योदय और 19364 पात्र गृहस्थी के राशन कार्ड हैं। नदीगांव कस्बे में 101 अंत्योदय व 10191 पात्र गृहस्थी, ब्लाक क्षेत्र में 2027 अंत्योदय और 18270 पात्र गृहस्थी के राशन कार्ड बने हैं। मंगलवार तक 80 अपात्रों ने अपने-अपने राशन कार्ड सरेंडर कर दिए हैं। आपूर्ति निरीक्षक ने अपात्रता की श्रेणी में आने वाले सभी राशन कार्ड धारकों से कहा कि सभी जल्द से जल्द राशन कार्ड सरेंडर कर दें।
-------------------
निधि के लिए 12 किसान अपात्र
कोंच। विकास खंड कोंच क्षेत्र के ग्राम पहाड़गांव में मंगलवार को किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों की सूची को लेकर प्राथमिक विद्यालय पहाड़गांव में सोशल आडिट के माध्यम से भौतिक सत्यापन किया गया। इसमें 12 किसान अपात्र निकले। प्राथमिक विद्यालय पहाड़गांव में आमसभा की बैठक करीब छह घंटे तक चली। इसमें किसान सम्मान निधि सूची को दीवार पर चस्पा कर व पढ़कर ग्रामीणों के समक्ष सुनाई गई। इसमें 12 किसान अपात्र पाए गए। जिन्हें सूची से बाहर करने की घोषणा की गई। 24 लोगों का संशोधन किया गया। सोशल आडिट टीम में किसान सहायक चेतन प्रकाश वर्मा, लेखपाल ब्रजेश निरंजन, ग्राम पंचायत अधिकारी अनुज गुप्ता, प्रधान कपिलदेव राजपूत, विजय किशोर दाऊ आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
-------------------------------
श्मशान घाट आबादी से बाहर बनाने की मांग
कोंच। ग्राम खुटैला में निर्माणाधीन श्मशान घाट आबादी से बाहर बनाए जाने की मांग ग्रामीणों ने की। इस संबंध में मंगलवार को एसडीएम को ज्ञापन दिया। नदीगांव विकास खंड के ग्राम खुटैला की महिला प्रधान गनेशी देवी की अगुवाई में ग्रामीण हरगोविंद, हरीराम, गोपाल, वीरेंद्र आदि ने मंगलवार को एसडीएम कृष्ण कुमार सिंह को ज्ञापन दिया। कहा कि गांव में आबादी क्षेत्र में श्मशान घाट का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इससे परेशानी हो रही है। श्मशान घाट आबादी क्षेत्र से बाहर बनाया जाए। (संवाद)
--------------