{"_id":"60f31f048ebc3e6d87080101","slug":"village-school-police-rupees-man-orai-news-knp6408483173","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी लगवाने के नाम पर हड़पे डेढ लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी लगवाने के नाम पर हड़पे डेढ लाख रुपये
विज्ञापन
कदौरा। थाना क्षेत्र के ग्राम कानाखेड़ा निवासी विनोद पाल ने शनिवार को पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि क्षेत्र के ग्राम चंदरसी निवासी युवक ने उससे एडेड विद्यालय में क्लर्क की नौकरी लगवाने के नाम पर दो वर्ष पूर्व डेढ़ लाख रुपये लिए थे। रुपये लेने के बाद भी युवक ने नौकरी नहीं लगवाई तो उसने अपने रुपये वापस मांगे। जिस पर युवक उसको आश्वासन देकर लगातार टरकाता रहा। रुपये वापस न मिलने पर कई बार उसने जिम्मेदारों के समक्ष पंचायत भी कराई, लेकिन युवक ने फिर भी रुपये वापस नहीं किए। मांगने पर जान से मारने की धमकी देता है। जिससे वह परेशान है पुलिस का कहना है कि दोनों पक्ष को बुलाया गया है। मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)
दिए रुपये हड़पने का आरोप
कदौरा। थाना क्षेत्र के ग्राम चंदरसी निवासी रामकिशुन ने शनिवार को पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि दो माह पूर्व उसके पुत्र महेंद्र को गांव का ही एक युवक अपनी रिश्तेदारी में बाइक से ले गया था और रास्ते में उसको बाइक से गिरा दिया था। इससे उसके पुत्र के हाथ, पैर व सिर में गंभीर चोटें आईं थीं। आरोप है कि युवक ने उससे 70 हजार रुपए भी लिए थे। अब वह दिए हुए रुपये व पुत्र के इलाज में खर्च हुए रुपयों की मांग कर रहा है तो युवक व उसके परिजन झगडे पर आमादा हैं और उसको झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे कर और रुपयों की मांग कर रहे है। इससे वह और उसके परिजन भयभीत हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)