फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   village,road,rupees,PWD,block

जल्द ही 36 करोड़ से चमाचम होगा गुढ़ा बंधौली मार्ग

Fri, 25 Jun 2021 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
village,road,rupees,PWD,block
मुहम्मदाबाद। डकोर ब्लॉक की गुढा बधौली मार्ग के निर्माण की स्वीकृति मिल गई है। लगभग 12 किलोमीटर सड़क सीसी बनेगी। इसकी लागत 36.36 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

बता दें सड़क बनने से ग्रामीणों को कई समस्याओं से निजात मिलेगी। इस मार्ग पर 6 गांव पड़ते हैं। सड़क न होने से एंबुलेंस आदि वाहन गांव में नहीं पहुंच पाते हैं। सड़क निर्माण की स्वीकृत मिलने से इस क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। सड़क में लगने वाले बिजली के पोल के लिए 1. 45 रुपये खर्च किए जाएंगे। सड़क 7 मीटर चौड़ी होगी। पीडब्लूडी के अवर अभियंता अरशद खां ने बताया कि सड़क के लिए टेंडर भी पड़ चुके हैं। खुलते ही इसका काम चालू हो जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के सीजन में यह लोग शहर से संपर्क कट जाता था, जिससे उन्हें लंबा चक्कर काटना पड़ता था।
विज्ञापन

---
फोटो-10 हरिश्चंद्र
बधौली निवासी हरिश्चंद्र का कहना है सड़क न होने से गांवों में एंबुलेंस यहां तक नहीं आती थी। जिसके चलते मरीजों को अस्पताल ले जाने में काफी दिक्कतें होती थी। अब सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
फोटो-11 ओंमकार
ऐरी प्रधान ओंमकार का कहना है इस मार्ग से बनने से इन गांव का विकास भी होगा और बच्चों की पढ़ाई की सुविधा बढ़ेगी। छात्र छात्राओं को शहर नहीं जाना पड़ेगा। यहीं पर स्कूल कालेज खुल सकेंगे।

---
फोटो-12 अरशद
सड़क निर्माण की टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। जल्द ही निर्माण कार्य भी शुरू कराया जाएगा। किसी तरह की गड़बड़ी न हो इसके लिए वे स्वयं समय समय पर निर्माण कार्य का निरीक्षण करेंगे।
अवर अभियंता, पीडब्लूडी, अरशद खान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed