{"_id":"617edd3625e43829d45eac04","slug":"village-road-report-dm-brick-orai-news-knp6616021180","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों की टूटी नींद, निरीक्षण कर शुरू कराया निर्माण कार्य 17-10-16","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों की टूटी नींद, निरीक्षण कर शुरू कराया निर्माण कार्य 17-10-16
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कदौरा। मानकविहीन सड़क की खबर संज्ञान रविवार को अधिकारियों ने लिया। ईओ ने निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ठेकेदार के किए गए कार्य की जांच के निर्देश दिए। साथ ही आगे के निर्माण के लिए के लिए जेई को अपनी देखरेख में कराने के निर्देश दिए। ईओ ने बताया कि लोगों को समझा बुझाकर काम शुरू करा दिया है।
बता दें कि कस्बे के मोहल्ला सिद्धार्थनगर में डूडा विभाग के अंतर्गत 13 लाख रुपये की लागत से 120 मीटर डाली जा रही सीसी सड़क निर्माण में मानक विहीन निर्माण का आरोप लगाते हुए बाशिंदों ने हंगामा कर नारेबाजी कर काम रुकवा दिया था। इस खबर को रविवार के अंक में मानक विहीन निर्माण लोगों ने रुकवाया शीर्षक से प्रकाशित की थी। इसके बाद से अधिकारियों में हड़कंप मच गया। अधिशासी अधिकारी के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच की। मोहल्ले के बाशिंदों ने पुराना ईटा लगाने सहित निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया। सभासद विजय कुमार ने बताया कि निर्माण से पहले पानी निकासी की व्यवस्था भी नहीं की गई थी और गिट्टी के मसाले की जगह मिट्टी भराई की जा रही है। विरोध करने पर ठेकेदार धमकी दे रहा है। रविवार को अधिशासी अधिकारी ने निर्माण कार्य का निरीक्षण कर, लगाए जा रहे पुराने ईट हटाने एंव निर्माण गुणवत्ता पूर्ण करवाने का आश्वासन दिया। तब जाकर कही काम चालू हुआ। अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने कहा कि बाशिंदों द्वारा की गई शिकायत सही थी। वह अपनी रिपोर्ट डीएम को सौंपेंगे। जांच में ठेकेदार दोषी पाए जाने पर ठेकेदार पर कार्रवाई की जाएगी। अवर अभियंता बृजेन्द्र कुमार निर्माण कार्य पर नजर रखने के निर्देश दिए है। इस दौरान रामबाबू, शिवशंकर, भारत प्रजापति, अजय सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।