{"_id":"61d4334004efdc30ce0100b2","slug":"village-police-wine-fir-arrest-orai-news-knp673375375","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शराब सहित सात पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध शराब सहित सात पकड़े
विज्ञापन
उरई। शहर कोतवाली के उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार ने सोमवार को कोतवाली क्षेत्र के राहिया मोड़ के पास से मानवेंद्र सिंह, रोहित अहिरवार, सुरेंद्र सिंह गिरफ्तार किया है। तीनों के पास से 17 गत्ते क्वार्टर, दो सिरिंज, 11 क्वार्र्टर अंग्रेजी ब्रांड की शराब, 20 क्वार्टर भरे हुए, 4 खाली क्वार्टर, पानी की बोतल आदि बरामद किए। पुलिस का कहना है कि उक्त लोग नकली शराब बना रहे थे। वहीं कैलिया थाना के उपनिरीक्षक रामचंद्र वर्मा ने ऊंचा गांवा के पास से गोतीराम निवासी ऊंचा गांव को पकड़कर 19 पाउच देसी शराब बरामद की। माधौगढ़ के उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार ने जनवेद निवासी बिरियां थाना माधौगढ़ को पकड़कर 10 लीटर कच्ची शराब बरामद की। वहीं कुठौंद के उपनिरीक्षक हुकूम सिंह ने बावली निवासी सुशील कुमार को पकड़कर 5 लीटर कच्ची शराब बरामद की। वहीं सिरसाकलार के उपनिरीक्षक आशीष कुमार ने हथनाखुर्द के पास से महिपत सिंह निवासी ऊद थाना सिरसाकलार को पकड़कर 22 पाउच देसी शराब बरामद की। पकड़े गए लोगों पर आबकारी एक्ट की कार्रवाई कर जेल भेज दिया। (संवाद)
---------
अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
उरई। कुठौंद थानाक्षेत्र के सब्जापुर गांव निवासी नरसिंह चतुर्वेदी ने पुलिस को बताया कि बीते सोमवार को अज्ञात लोग ट्रक में अन्ना जानवरों को गांव से लादकर ले गए है। पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम की रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। (संवाद)
विज्ञापन
---------
अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
उरई। कुठौंद थानाक्षेत्र के सब्जापुर गांव निवासी नरसिंह चतुर्वेदी ने पुलिस को बताया कि बीते सोमवार को अज्ञात लोग ट्रक में अन्ना जानवरों को गांव से लादकर ले गए है। पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम की रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। (संवाद)
विज्ञापन