{"_id":"6186c4f1d9c3b531b96fd0c7","slug":"village-police-sdm-dm-block-orai-news-knp6624409141","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजौरी में सेना के जवान की मौत से गांव भर स्तब्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजौरी में सेना के जवान की मौत से गांव भर स्तब्ध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालपी, महेवा (जालौन)। कोतवाली क्षेत्र के महेबा ब्लाक के ग्राम बैरई निवासी व जम्मू कश्मीर के राजौरी में तैनात सेना के जवान की शुक्रवार को मौत हो गई। उनकी मौत शहादत है या कुछ और परिजन अभी कुछ बता नहीं पा रहे हैं। शुक्रवार देर रात गांव में सूचना आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शनिवार की देर रात या रविवार की सुबह तक जवान का शव गांव पहुंचेगा।
कालपी कोतवाली के बैरई गांव निवासी किसान शिव शंकर के बेटे अंकित जादौन ने 2017 में सेना में भर्ती हुए थे। वह राजपूताना रायफल्स 69 की टुकड़ी में बतौर जवान कार्यरत थे। अंकित वर्तमान में जम्मू कश्मीर के राजौरी में तैनात थे। परिजनों ने दो साल पहले ही अंकित की शादी की थी। शुक्रवार देर रात गांव में अंकित के निधन की सूचना परिजनों को मिली तो घर में कोहराम मच गया। मौत कैसे हुई फिलहाल घर पर मौजूद परिजन इस बारे में कुछ नहीं बता पा रहे हैं। वहीं गांव के जवान की अचानक हुई मौत से सभी स्तब्ध हैं। कोई अंकित के शहीद होने की चर्चा कर रहा है तो कोई मौत के कारण से अनभिज्ञता जता रहा है। मां व पत्नी को भी अभी तक अंकित के निधन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। अंकित की एक बहन भी है। इस संबंध में एसडीएम केके सिंह ने बताया कि फौजी के निधन की सूचना मिली है। क्या हुआ है इस बारे में अभी तक कुछ भी स्पष्ट नहीं है। शनिवार की देर रात तक फौजी के पार्थिव शरीर के आने की संभावना है। रविवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।