फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   village,police,report,electric,family

13 परिवारों से 35 लाख वसूलेगा बिजली विभाग

Wed, 18 May 2022 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
village,police,report,electric,family
कदौरा। बिजली चोरी में पकड़े गए 113 परिवारों से 35 लाख रुपये की वसूली बिजली विभाग करेगा। विभाग की ओर से सभी को नोटिस जारी कर दिया गया है। साथ ही थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

अप्रैल और मई में जिन घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई है, बिजली विभाग ने इन परिवारों से एक साल के हिसाब से बिजली खपत जोड़ने के बाद दोगुनी वसूली करेगा। शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में अब तक 128 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी गई है। इसमें 113 मामलों में संबंधित थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। जिन परिवारों में बिजली चोरी पकड़ी है। उनके घर में पंखे व कूलर आदि की एक साल की खपत जोड़कर बिल तैयार किया जा रहा है। एक परिवार पर लगभग 30 से 35 हजार रुपये बकाया होगा। नोटिस जाने के बाद से इन सभी परिवारों में हड़कंप है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बिजली चोरी रोकने को सरकार ने सख्त नियम बनाए हैं।
विज्ञापन

एसडीओ ऋषभ राजपूत का कहना है कि बिजली चोरी पकडे़ जाने के बाद एक साल का खपत का डाटा तैयार कर वसूली की जाती है। 113 परिवारों से अब 35 लाख की वसूली होगी। इसकी तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
छह लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा
जालौन। बिजली विभाग की टीम ने बिजली चोरी रोकने के लिए चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान छह लोग अवैध रूप से बिजली जलाते हुए मिले। सभी के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई।

एसडीओ बिजली कौशलेंद्र सिंह के नेतृत्व में बुधवार को जेई पैश्वनीराम, टीजी 2 नरेंद्र सोलंकी आदि की टीम ने चोरी से बिजली जला रहे लोगों के खिलाफ नगर के विभिन्न मोहल्लों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बाबू, विनोद, रामसेवक, नरेश, अयूब सहित छह लोग चोरी से बिजली जलाते हुए मिले। इसके अलावा संतोष के मीटर में छेड़छाड़ पाई गई। एसडीओ कौशलेंद्र सिंह ने बताया कि अवैध रुप से बिजली जला रहे लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed