फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   village,online,covid 19,doctor,boy

क साल में 3168 बच्चों ने छोड़ दी कोरोना काल में पढ़ाई

Tue, 29 Mar 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
village,online,covid 19,doctor,boy
उरई। कोरोना महामारी ने कई नौनिहालों की पढ़ाई पर सीधे तौर पर असर डाला है। वर्ष 2021-2022 में ही जिले के 3160 बच्चों को पढ़ाई छोड़नी पड़ी है। इसमें लड़कियों की अपेक्षा लड़कों का प्रतिशत अधिक है।
विज्ञापन

कोरोना की पहली लहर में बड़ी संख्या में लोगों का रोजगार, व्यापार प्रभावित हुए। शहरों में या बाहर जाकर अपने परिवार को पालने वाले मजदूरों, छोटे कर्मचारियों पर इसका असर अधिक हुआ। जबकि कोरोना की दूसरी लहर में एकाएक मौतों की संख्या बढ़ने पर कई लोग अपना रोजगार छोड़कर घर चले आए। सरकारी आंकड़ों के अनुसार इस बार जिले में ऐसे छात्र-छात्राओं की संख्या 3168 है, जिन्होंने पढ़ाई छोड़ दी। इसमें ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों की संख्या अधिक है। इनमें से अधिकांश लोग ऐसे हैं, जिन्होंने ऑनलाइन पढ़ाई के दौरान मोबाइल, लैपटाप की व्यवस्था न होने की वजह से स्कूल से नाम कटवा लिया था। कई अभिभावकों ने जागरुकता और तकनीकी जानकारी कम होने की वजह से अपने बच्चों को नाम कटवाना ज्यादा ठीक समझा।
विज्ञापन

-----------
ऐसे बच्चों को विशेष प्रशिक्षण देने के निर्देश
शासन ने अधिकारियों को 2021-2022 में पढ़ाई छोड़ने वाले सभी बच्चों को चिह्ति करने के आदेश दिए हैं। ताकि उन बच्चों का फिर से पढ़ाई की ओर रूझान बढ़े। इसके लिए शासन स्तर से धनराशि भी आवंटित की गई है। इसके लिए बच्चों को पेंसिल, रबड़, कटर इत्यादि भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
पढ़ाई छोड़ने में लड़कों की संख्या अधिक
जिले में पढ़ाई छोड़ने वाले कुल छात्र-छात्राओं 3168 में से सबसे अधिक छात्र हैं। इनमें से 1682 यानी 53.23 प्रतिशत छात्र और 1478 यानी 46.77 प्रतिशत छात्राएं शामिल हैं।

--------
फिर से स्कूल से जोड़ने का अभियान शुरू
बीएसए प्रेमचंद यादव का कहना है कि स्कूल छोडने वाले बच्चों को फिर से स्कूल से जोड़ने का अभियान चलाया जा रहा है। विभाग की टीमें बच्चों को चिह्नित कर रही है। जिन बच्चों को चिह्नित कर लिया गया है। उन्हें फिर से स्कूलों में दाखिला दिलाकर पढ़ाई कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि वैसे हर साल स्कूल छोड़ने वाले बच्चों को स्कूल से जोड़ने का अभियान चलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed