फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   village,murder,home,police,gun

पूर्व प्रधान के बेटे की सिर पर गोली मारकर हत्या

Sat, 11 Sep 2021 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
village,murder,home,police,gun
एट (जालौन)। घर के बाहर सो रहे पूर्व प्रधान के बेटे के सिर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। शनिवार की सुबह जब पत्नी जगाने पहुंची तो चारपाई पर खून से सराबोर पति का शव देखा तो चीख पड़ी। चीख सुनकर आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस, फोरेंसिक व एसओजी भी मौके पर पहुंच गई। अपर पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह भी क्षेत्राधिकारी राहुल पांडे के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। एएसपी ने बताया कि मृतक की मां पूर्व प्रधान और पिता पुलिस के रिटायर्ड दीवान हैं। वारदात के पीछे कोई रंजिश भी हो सकती है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

बताते चलें कि एट थाना क्षेत्र के ग्राम इगुई कला में घर के बाहर सो रहे पूर्व प्रधान चंदा रानी देवी के बेटे रामसेवक (42) की बीती रात सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। सुबह परिजनों ने शव देखा तो घर में कोहराम मच गया। पुलिस विभाग से रिटायर्ड पिता रामलखन ने बताया कि गोली कब और किसने चलाई घर वालों को कुछ भी नहीं पता। पिता के मुताबिक पत्नी वर्ष 2016 से 2021 तक प्रधान रही हैं। उनकी भी कोई ऐसी रंजिश नहीं है। बेटे की हत्या क्यों और किसने की अभी कुछ समझ नहीं आ रहा है। बताया कि रामसेवक खेती के साथ ट्रक का ड्राइवरी भी करता था। एएसपी राकेश सिंह का कहना है कि चुनावी रंजिश को भी जांच का बिंदु बनाया जा रहा है। उधर, पति रामसेवक की हत्या के बाद पत्नी मीना देवी एवं पुत्री नेहा और पुत्रों का रो रो कर बुरा हाल है। गांव में भी दहशत का माहौल है। सुरक्षा के तौर पर गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। फिलहाल पिता ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। जिस पर मामला दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन

------------
वारदात में महिला पर भी शक, बनी चार टीमें
शुरुआती जांच में पुलिस क्षेत्र की एक महिला से भी पूछताछ कर रही है। इसके अलावा मृतक के मोबाइल की सीडीआर भी खंगाली जा रही है। एएसपी ने बताया कि खुलासे के लिए चार टीमें बनाई गई हैं। जल्द खुलासे का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
नहीं सुनाई दी गोली की आवाज
रामसेवक को गोली किसने और कितने बजे मारी इसका जवाब घर के भीतर सो रहे परिजनों के पास भी नहीं है। पासपड़ोस में भी किसी ने गोली की आवाज नहीं सुनी है। बरसात के मौसम में रामसेवक का घर के बाहर सोना भी समझ से परे है। ं

------------
मंहगा पड़ गया पत्नी की बात न मानना
पासपड़ोस के लोगों का कहना है कि शुक्रवार की रात जब रामसेवक चारपाई बिछा रहा था तो पत्नी बार-बार उसे अंदर सोने के लिए कह रही थी लेकिन वह नहीं माना। किसी को क्या पता था, पत्नी की बात न मानना उसकी जिंदगी पर ही भारी पड़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed