फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   village,marriage,police,FIR,man

युवक ने रिश्तेदार के साथ मिलकर किया दुष्कर्म

Fri, 28 May 2021 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
village,marriage,police,FIR,man
कोटरा। शादी का झांसा देकर युवती को प्रेमजाल में फंसाकर युवक ने अपने ही एक रिश्तेदार के साथ मिलकर युवती से कई बार दुष्कर्म किया। युवती के परिजनों की जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने शादी का झांसा देने वाले युवक पर शादी का दबाव बनाया। पर उसने साफ मना कर दिया। इस पर परिजनों ने दोनों युवकों के खिलाफ थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन

कोटरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को बताया कि राघवेंद्र निवासी धुरट ने उसे शादी का झांसा देकर अपने प्रेमजाल में फंसाया। इसके बाद अपने एक रिश्तेदार के साथ मिलकर कई बार शारीरिक शोषण किया। जिससे वह गर्भवती भी हो गई। जब उसने राघवेंद्र से शादी करने की बात कही तो उसने उसे जान से मारने की धमकी दी। और शादी करने से मना कर दिया। युवती की तहरीर पर पुलिस ने राघवेंद्र उर्फ कल्लू व उसके रिश्तेदार प्रवेश यादव के खिलाफ रेप व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोटरा थानाध्यक्ष योगेंद्र पटेल का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

-------
प्रेमी युगल ने थाने में रचाई शादी
कोटरा। गुजरात स्थित फैक्ट्री में एक साथ काम करने के दौरान युवक व युवती में प्रेम हो गया। गुजरात से भागकर दोनों कोटरा थाना पहुंचे जहां पुलिस को आपबीती बताई। दोनों ने शादी करने की बात कही। इस पर थानाध्यक्ष की मौजूदगी में प्रेमी युगल ने शादी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोटरा थाना क्षेत्र के ग्राम पुर निवासी रोहित परिहार वापी गुजरात में स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था। इसी बीच उसी फैक्ट्री में काम करने वाली पायल से उसका प्रेम प्रसंग हो गया। पर घरवाले रिश्ते से खुश नहीं थे। शुक्रवार की दोनों की पुलिस की मौजूदगी में थाना परिसर में ही एक दूसरे के गले में जयमाला डालकर शादी कर ली। कोटरा पुलिस ने बताया कि दोनों ही बालिग हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed