{"_id":"62488dd7162a514c661657bc","slug":"village-hospital-police-injured-city-orai-news-knp6889662154","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, दो दोस्तों की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, दो दोस्तों की मौत, एक घायल
विज्ञापन
महेवा/उरई (जालौन)। उरई से गांव लौट रहे बाइक सवार तीन दोस्तों को चुर्खी बाईपास पर ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गए। गंभीर स्थिति होने पर तीनों को झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। जहां दो दोस्तों ने दम तोड़ दिया। तीसरे युवक का इलाज चल रहा है। बाइक चालक हेलमेट लगाए था।
शहर कोतवाली क्षेत्र के चुर्खी बाइपास स्थित गंदा नाला पुल के पास शुक्रवार की देर रात एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में विश्वकर्मा निवासी बम्हौरा चुर्खी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां से इलाज के दौरान झांसी में गोलू और राकेश की मौत हो गई। शिवम का उपचार चल रहा है।
------------------
राकेश चार भाई तो गोलू नौ भाई-बहन थे
मृतक के परिजनों के अनुसार, सरैनी निवासी राकेश चार भाई थे। राकेश तीसरे नंबर का था। पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। उसकी मौत से मां जगवती व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं गोलू छह भाई और तीन बहन थे। तीनों आपस में दोस्त थे और साथ में डीजे का काम करते थे। हादसे के वक्त वह उरई से गांव जा रहे थे। कोतवाल शिवकुमार सिंह का कहना है कि टक्कर मारने वाले ट्रक व चालक की तलाश की जा रही है।