फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   village,former,water,SDM,plant

तालाब की पैमाइश कराई, अतिक्रमण हटाने के निर्देश

Tue, 29 Jun 2021 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
village,former,water,SDM,plant
जालौन। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित तालाबों में अधिकांश तालाबों पर अतिक्रमण है। प्रशासन की ओर से तालाबों को अतिक्रमण मुक्त कराने की कवायद की जा रही है। इसी क्रम में एसडीएम ने छिरिया सलेमपुर स्थित तालाब का निरीक्षण कर तालाब की पैमाइश कराई। साथ ही तालाब को अतिक्रमण मुक्त कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम मीनू राणा, राजस्व विभाग की टीम के साथ ग्राम छिरिया सलेमपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण में पाया कि गांव के तालाब के आसपास के लोग कचरा डालकर तालाब को प्रभावित कर रहे हैं। इस पर एसडीएम ने नाराजगी जताई एवं ग्रामीणों को निर्देश दिया कि वह तालाब को साफसुथरा रखने और अतिक्रमण से मुक्त करने में सहयोग करें। तालाब पर सुरेशचंद्र व आशाराम द्वारा किए गए अतिक्रमण को चिन्हित कर हटवाया गया। आम रास्ते में मिट्टी व सामग्री डाल कर व्यवधान करने की शिकायत पर लक्ष्मी व लल्लू द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटवा दिया गया। इसके अलावा खाद के गड्ढों पर लालाराम, भरत, राजेश, अल्लू, और बलराम के अतिक्रमण को भी चिन्हित कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए। प्रधान सोनल तिवारी व प्रधान पति आशीष तिवारी को निर्देश दिए कि तालाब के आसपास पौधारोपण की रूपरेखा तैयार कर पौधरोपण करा दें। ताकि पर्यावरण भी स्वच्छ रहे। लेखपाल ब्रजकिशोर निरंजन, कानूनगो बलराम, राममोहन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

------------------
फोटो-14-साइकिल यात्री का जालौन में स्वागत करते सपा कार्यकर्ता। संवाद्र
साइकिल से गांवों में जाकर सपा नीतियों को बताएंगे
जालौन। संत कबीर नगर निवासी समाजवादी सिपाही रणविजय सिंह और अरविंद सिंह प्रदेश का भ्रमण साइकिल से कर रहे हैं। पार्टी के साइकिल यात्री मंगलवार को नगर में पहुंचे तो सपाइयों ने दोनों समाजवादी सिपाहियों का माला पहनाकर स्वागत व उत्साहवर्धन किया। दोनों साइकिल यात्रियों ने बताया कि जब तक 2022 में सपा मुखिया अखिलेश यादव मुख्यमंत्री नहीं बन जाते तब तक प्रदेश के गांव- गांव साइकिल से जाकर समाजवादी नीतियों को पहुंचाएंगे। उन्होंने भरोसा जताया है कि 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनना तय है। कहा कि समाजवादी कार्यकर्ताओं का इस वर्तमान सरकार में उत्पीड़न हो रहा है। जिन जगहों से होकर वह आए हैं सभी स्थानों पर इस प्रकार की समस्याएं मिली हैं। इसके बारे में वह पार्टी अध्यक्ष को अवगत कराएंगे। इस दौरान रामदास यादव, वैभव श्रीवास्तव,इमरान अंसारी, तौफीक सलमानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed