{"_id":"611807858ebc3ee01e7c546e","slug":"village-former-water-river-bandhak-orai-news-knp646284247","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव में निकला 12 फिट का मगरमच्छ, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एट क्षेत्र में मगरमच्छ को रस्सी से बाधती वन विभाग की टीम
- फोटो : ORAI
Link Copied
एट। तालाब से निकलकर मगरमच्छ के गांव में घुसने से हड़कंप मच गया। आलम यह रहा कि गांव में खेल रहे बच्चों को परिजनों ने मकान के अंदर बंद कर दिया। मामले की सूचना वन विभाग को दी गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के साथ मिलकर मगरमच्छ को पकड़कर बेतवा नदी में ले जाकर छोड़ा।
विज्ञापन
एट थाना क्षेत्र के ग्राम ईगुई कला में गांव के बाहर बने तालाब से निकलकर एक बड़ा मगरमच्छ गांव में घुस आया। मगरमच्छ को देखकर गांव में हड़कंप मच गया। शोरगुल सुनकर मगरमच्छ वापस तालाब में चला गया। वही ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने करीब 10 फुट लंबे मगरमच्छ को 4 घंटे की मशक्कत के बाद तालाब से रेस्क्यू करके बाहर निकाला। इसके बाद रस्सियों से बांध कर ट्रैक्टर ट्राली पर लादकर बेतवा नदी में छोड़ा गया। वन दरोगा करन यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव के बाहर निकली बेतवा नदी की हमीरपुर शाखा की नहर से अक्सर मगरमच्छ निकलकर तालाबों में आ जाते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।