फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   village,former,water,electric,mobile

पेड़ गिरने से विद्युत पोल टूटा, चार दिन से बिजली आपूर्ति ठप

Wed, 04 Aug 2021 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
village,former,water,electric,mobile
पहाडग़ांव। ग्राम पहाड़गांव में बारिश के चलते धराशाई हुए पेड़ की चपेट में आकर बिजली का खंभा भी टूटकर जमीन पर आ गिरा। इससे इलाके की बिजली आपूर्ति पिछले चार दिनों से ठप है। बत्ती न आने से जलापूर्ति भी ठप हो गई है। इससे ग्रामीण परेशान हैं।
विज्ञापन

पिंडारी फीडर से संबद्ध पहाड़गांव में हाईटेंशन लाइन आई है। गांव के नजदीक रखे ट्रांसफार्मर से पहले तीसरा पोल पेड़ गिरने से चार दिन पहले टूट गया था। इससे गांव में चार दिन से अंधेरा है। बिजली न आने से गांव में पीने के पानी की समस्या हो गई है। चूंकि गांव में सरकारी टंकी से पानी की आपूर्ति होती है। पर अब वाटर सप्लाई ठप होने से लोग बूंद-बूंद पानी के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या के बाबत बिजली बिभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों से फोन पर बात करना चाहा तो कोई भी विभागीय अधिकारी फोन रिसीव नहीं कर रहा है। ग्राम प्रधान कपिल देव, रवींद्र दुबे, कपिल पालीवाल, गोविंद सिंह राजपूत, शिवम गुप्ता, मिथलेश राजपूत, राजेंद्र बाबा, नरेंद्र, श्याम साहू, घनश्याम भगत आदि ने जिला प्रशासन और बिजली विभाग के आला अधिकारियों से विद्युत लाइन चालू कराने की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन

------------
फोटो-19-कार्डधारकों को देने के लिए कोटेदारों को उपलब्ध कराए गए मोदी योगी के चित्र युक्त थैले। संवाद
अन्न महोत्सव आज, सजी राशन की दुकानें
कोंच। खाद्य एवं रसद विभाग की ओर से गुरुवार को अन्न महोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया है। जिसके तहत कोटेदारों को इसकी व्यापक तैयारी करने के लिए निर्देशित किया गया है। कोटेदार भी सरकारी आदेश मिलने के बाद अपनी राशन की दुकानों को दुल्हन की तरह सजाने में जुट गए हैं। इसके लिए बाकायदा आमंत्रण पत्र भी छपवाए गए हैं और आगंतुकों को निमंत्रण देने की भी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। सरकार ने मोदी और योगी के चित्र अंकित थैले भी हर एक कोटेदार को उपलब्ध कराए हैं जिन्हें उपभोक्ताओं में वितरित किया जाना है। हालांकि अभी टोकन के तौर पर सिर्फ दस दस थैले ही दिए गए हैं। बताया गया है कि शेष उपभोक्ताओं को बाद में थैले दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि है कि कोविड के दृष्टिगत समाज के निर्धन व जरूरतमंद व्यक्तियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से शासन द्वारा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना संचालित है। योजना के तहत अन्न महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसके तहत 5 किलो खाद्यान्न सामग्री प्रति व्यक्ति को निशुल्क वितरित की जानी है। एसडीएम अंकुर कौशिक ने सभी कोटेदारों को पहले ही निर्देश दे दिए हैं कि अन्न महोत्सव के दिन कोटेदार राशन की दुकानों को सजाएंगे। साथ सैनिटाइजेशन के बाद राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किसी व्यक्ति अथवा शहीद व्यक्ति के परिजनों, ग्राम प्रधान से खाद्यान्न सामग्री वितरित कराएंगे। आपूर्ति निरीक्षक मनोज कुमार तिवारी ने उक्त योजना के व्यापक प्रचार प्रसार कोा लेकर भी निर्देश दिए हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed