फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   village,former,road,JE,pm

70 लाख से बनी 13 किलोमीटर सड़क 1 माह में उखड़ी

Tue, 04 Jan 2022 05:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 05:42 PM IST
विज्ञापन
village,former,road,JE,pm
सिरसा कलार। कुठौंद ब्लाक के गांव छानी से बाबई तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत बनी सड़क एक माह में ही उखड़ने लगी है। इसको लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव को देखते हुए क्षेत्र में बचे निर्माण कार्य जल्दी-जल्दी तो कराए जा रहे हैं। पर उन कामों की गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। सिरसा कलार से बाबई तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 13 किलोमीटर की सड़क एक माह पहले बनाई गई थी। गुणवत्ता ठीक न होने की वजह से सड़क एक माह में ही उखड़ने लगी है। यह रास्ता हथना, पीपरी, मऊ, सदूपुरा, बाबई से सीधे जालौन की ओर जाता है। ऐसे में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आवाजाही रहती हैं।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता शिरोमणि सिंह राजपूत का कहना है कि सड़क बनवाने में मानकों की अनदेखी नहीं की गई है। केवल ठंड की वजह से रोड उखड़ रही है। ठेकेदार को उसकी मरम्म्त कराने के लिए निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
रोलिंग दिखावटी करने से उखडने लगी सडक़
ग्रामीण जगदीश, चमन और जमील का कहना है कि सड़क में सरकारी बजट को खपा दिया गया है। पर सड़क बनाते समय मानकों की अनदेखी हुई है। नीचे गिट्टी तो डाली गई है पर रोलिंग दिखावटी की गई। रोड छानी के पास हथना और पीपरी के पास सड़क उखड़कर गड्ढे में तब्दील होने लगी हैं। मौजूद अधिकारियों से शिकायत भी की पर कोई असर नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed