{"_id":"611024308ebc3e7b355dc0c8","slug":"village-former-police-family-boy-orai-news-knp6451255103","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम की तालाब में गिरकर डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम की तालाब में गिरकर डूबने से मौत
विज्ञापन
सिरसाकलार। दो वर्ष का मासूम खेलता हुआ तालाब में गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने खोजबीन की तो मासूम का शव तालाब में पड़ा मिला। बच्चे का शव मिलने से कोहराम मच गया।
सिरसाकलार थाना क्षेत्र के तरसौर गांव निवासी केवल सिंह का दो वर्षीय नाती सिद्धार्थ रविवार की दोपहर दो बजे बच्चों के साथ घर के सामने बने तालाब के पास खेल रहा था। तभी बच्चे अपने घर चले गए और सिद्धार्थ फिसलकर तालाब में गिर गया। कुछ देर बाद जब परिजनों ने उसकी खोजबीन की। तो उसका शव तालाब में पड़ा मिला। परिजनों ने बताया कि केवल सिंह की तीन पुत्रियां थी। जिसमें एक पुत्री राधा का विवाह हो चुका था। उसके कोई पुत्र न होने के चलते उसने पुत्री राधा को अपने पास रख लिया था। राधा के चार पुत्रियों के बाद पुत्र सिद्धार्थ पैदा हुआ था। जिसकी रविवार को ननिहाल में तालाब में गिरने से मौत हो गई।
---
युवक लापता
उरई। शहर कोतवाली क्षेत्र के मातापुरा निवासी संजीव कुमार ने पुलिस को बताया कि उसका 20 वर्षीय पुत्र अमन शनिवार को घर से बाजार की कहकर निकला था। तब से लापता है और उसका मोबाइल भी बंद है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है। (संवाद)