{"_id":"60ae8fc48ebc3e139f532372","slug":"village-former-police-block-orai-news-knp630587036","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव-गांव नारेबाजी कर केंद्र को कोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव-गांव नारेबाजी कर केंद्र को कोसा
विज्ञापन
उरई/कोंच। कृषि कानूनों के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव काला दिवस मनाया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार को कोसा और कहीं कहीं पुतला दहन भी किया। विरोध दिवस को लेकर पुलिस प्रशासन भी सक्रिय रहा।
संयुक्त किसान मोर्चा की अपील पर किसान संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों ने कोंच रोड स्थित मजदूर भवन पर काला दिवस मनाया और सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान कैलाश पाठक, प्रदीप दीक्षित, अशोक गुप्ता, राजीव नारायण मिश्रा, रेहान सिद्दीकी, विनय पाठक, विनोद वर्मा आदि रहे। अखिल भारतीय किसान महासभा ने भी नारेबाजी करते हुए किसान कानूनों को वापस लेने की मांग की। इसमें राजीव कुशवाहा, रामसिंह चौधरी, हरीशंकर आदि मौजूद रहे। बड़ागांव में भाकियू जिलाध्यक्ष डॉ द्विजेंद्र सिंह, चंद्रमोहन, लोकेंद्र ने पुतला फूंका। कोंच में भाकियू तहसील अध्यक्ष चतुरसिंह पटेल की ओर से ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा गया। इस दौरान श्यामसुंदर, करनसिंह, चंद्रशेखर दुबे, मनोहर सिंह, श्रीराम प्रजापति, ज्ञानेंद्र सिंह आदि रहे। सिरसाकलार में भाकियू कार्यकर्ताओं ने काला दिवस मनाया। इस दौरान चंद्रपाल सिंह, अजय पाल सिंह आदि मौजूद रहे।
उधर, कालपी में संगठन के तहसील अध्यक्ष अजय पाल सिंह ने कहा कि आंदोलनरत कृषकों की जब तक सभी मांगे पूरी नहीं होगी। किसान यूनियन पीछे हटने को तैयार नहीं है। कालपी तहसील के दमरास, मिसुरपुरा, धमिनी, जमालपुर समेत 8 गांवों में सरकार विरोधी नारेबाजी की गई। इस दौरान सुरेंद्र सिंह चौहान खल्ला, चंद्रपाल सिंह गुर्जर आदि मौजूद रहे। उधर, कदौरा में ब्लॉक अध्यक्ष देवकरण सिंह की अगुवाई में ग्राम लोहरगांव में काला दिवस मना कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उधर, मुहम्मदाबाद में प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन के नेतृत्व में डकोर ब्लॉक के रमपुरा, ऐरी, कुठौंदा, खरुसा आदि ग्रामों में काले झंडे लेकर सरकार का पुतला दहन किया गया। इस दौरान रमपुरा बृजेश राजपूत के नेतृत्व में, कुठौंदा में देवेंद्र कुमार, खरूसा में रामकुमार के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। इसमें पंकज, मंगल सिंह, इंद्रजीत, बृजपाल, नृपत, जवाहर सिंह आदि रहे। वहीं माधौगढ़ में राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष मंगल सिंह खंगार ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सालिकराम को सौंपा। वहीं तहसील अध्यक्ष शिववालक सिंह ने कार्यालय परिसर में विरोध जताया। इस दौरान विपिन सिंह, लालबहादुर प्रजापति, अनंतराम कुशवाहा, कृष्णपाल सिंह, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-------------
रेलवे पुलिस भी रही सक्रिय
उरई। किसान आंदोलन के छह माह पूरे होने पर विरोध प्रदर्शन की सूचना पर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ एवं जीआरपी सक्रिय रही। आरपीएफ इंस्पेक्टर एमके गुप्ता व जीआरपी इंस्पेक्टर ब्रजमोहन सैनी ने बताया कि स्टेशन परिसर, बाहरी एरिया और ट्रैक के किनारे निगहबानी रखी गई। (संवाद)