फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   village,former,home,police,Boxer

किसान के सूने घर से चोरों ने लाखों के जेवर नगदी उड़ाए

Fri, 28 Jan 2022 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
village,former,home,police,Boxer
कदौरा। किसान के सूने घर से चोरों ने ताले तोड़कर लाखों रुपये के जेवर व नकदी पार कर दी। सुबह जब गृहस्वामी का पुत्र घर पहुंचा तो टूटे ताले व फैला सामान देखकर उसके होश उड़ गए। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पीड़ित ने बताया कि उसने पुलिस को अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

कदौरा कस्बे के मोहल्ला सीर मेन बाजार रोड निवासी किसान प्रतीक दुबे ने कोतवाली पुलिस को बताया कि मंगलवार को वह परिवार सहित कानपुर गए थे। गुरुवार की दोपहर जब वह लौटे तो कमरों के ताले टूटे पड़े थे। अलमारी और बक्सों का सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने सूने घर का ताला तोड़कर घर के कमरे में रखे अलमारी बक्सों का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने का हार, अंगूठी, चूड़ी, मंगलसूत्र, सोने के बाले, चांदी की पायल, 60 हजार रुपये सहित लगभग ढाई लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। चोरी के बारे में पीड़ित को किसी करीबी का हाथ होने की आशंका है। कारण है कि तीन दिन पहले ही मटर की फसल बेची थी। जिसके रुपये भी रखे थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक उमाकांत ओझा ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है जांच की जा रही है। हालांकि पीड़ित ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

----------------------
पेंटर के घर से जेवर, नकदी चोरी
सिरसाकलार। पेंटर के सूने घर की कुंडी का ताला काटकर चोरों ने जेवर व नगदी पार कर दिए। ग्रामीणों द्वारा चोरी की जानकारी होने पर पीड़ित ने गांव पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिरसाकलार थानाक्षेत्र के जहटौली गांव निवासी पेंटर गणेश विश्वकर्मा की पत्नी सोमवार को अस्पताल में भर्ती हुई थी। इस कारण घर में ताला लगा था। 24 जनवरी को ग्रामीणों ने बताया कि उसकी कमरे का ताला टूटा पड़ा हुआ है। जब उसने आकर देखा तो कमरे में रखी अटैची खुली हुई पड़ी थी। उसमें रखे सोने के मंगलसूत्र, झुमकी, 16 हजार रुपये सहित लगभग 80 हजार का सामान चोरी हो गया। पीड़ित ने गुरुवार को चोरी की तहरीर थाना पुलिस को दी। वहीं पुलिस का कहना है कि चोरी की घटना तीन दिन पहले की है जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed