फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   village,death,police,forest,man

ंवैध संबंधों में महिला के बेटे को किया अगवा

Wed, 02 Jun 2021 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
village,death,police,forest,man
कोंच। नदीगंाव थाना क्षेत्र में सिरफिरे प्रेमी ने अवैध संबंधों के चलते महिला के 10 साल के बेटे को अगवा कर लिया। महिला ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। हरकत में आई पुलिस ने दस घंटे के भीतर ही आरोपी और बच्चे दोनों को एमपी के जंगल से पकड़ लिया। सीओ कोंच राहुल पांडे ने बताया कि प्रेमी महिला को अपने साथ रखने का दबाव बना रहा था। इस कारण ही उसने वारदात को अंजाम दी। आरोपी और महिला दोनों करीबी रिश्तेदार भी हैं।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि मंगलवार की रात थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि उसके दस साल के मासूम बच्चे को रिश्ते में भतीजा लगने वाला गांव निवासी सुनील अगवा करके ले गया है। सुनील को बच्चे के साथ सीमा से सटे जंगल की ओर जाते देखा गया है। मामले की गंभीरता भांपते हुए पुलिस ने देर रात ही जंगल में कांबिग करनी शुरू कर दी। बुधवार की सुबह करीब 10 बजे के आसपास सुनील को नदीगांव की सीमा से लगे एमपी स्थित लहार के जंगल से बच्चे के साथ पकड़ लिया गया। सुनील ने पुलिस को बताया कि उसके बच्चे की मां से अवैध संबंध थे। वह उसे अपने साथ ही रखना चाहता था लेकिन मां तैयार नहीं हो रही थी। इस कारण ही उसने बेटे को अगवा किया। सीओ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर उसे जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

-------------
आरोपी ने रिश्तों को किया तार- तार
पुलिस के मुताबिक आरोपी सुनील ने जिस महिला के बच्चे को अगवा किया। वह महिला सुनील की सगी चाची लगती है और बच्चा चचेरा भाई। सुनील का रोजाना ही महिला के घर आना जाना था पर किसी को भनक तक नहीं थी कि इतनी बड़ी घटना भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
बच्चे की हत्या भी कर सकता था आरोपी
जिस वक्त बच्चा पुलिस के हाथ आया तो वह काफी बदहवास भी था। बच्चे ने बताया कि भइया उसे रात भर जंगल में भूखे प्यासे घुमाते रहे। जब वह घर जाने के लिए कहता तो उसे मारते पीटते भी थे। इंस्पेक्टर रूप कृष्ण त्रिपाठी का कहना है कि यदि बरामदगी में कुछ देर और हो जाती तो बड़ी अनहोनी भी हो सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed