फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   village,death,hospital,police,boy

ट्रैक्टर के नीचे आया किशोर, मौत

Wed, 13 Oct 2021 05:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 05:48 PM IST
विज्ञापन
village,death,hospital,police,boy
कदौरा। क्षेत्र के ग्राम नाका में पिता के साथ ट्रैक्टर पर बैठकर खेतों की ओर जा रहा किशोर अचानक संतुलन खो बैठा और ट्रैक्टर के नीचे आ गया। हादसे में किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। आननफानन में पिता ने किशोर को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया। पर रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम नाका में बुधवार की सुबह पिता अवधेश सिंह खेत की ओर जा रहे थे। पुत्र साहिल उर्फ छोटू (16) वर्ष ट्रैक्टर पर था। तभी संतुलन बिगड़ने से वह ट्रैक्टर के नीचे आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अवधेश ने पुत्र को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पर उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। मौत की खबर सुन कर परिजनों में कोहराम मच गया। एकलौते पुत्र का शव देख कर मां रजनी बेहोश हो कर गिर गई। परिजनों ने पुलिस को बगैर सूचना दिए शव का दाह संस्कार कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक रवींद्र नाथ यादव का कहना है कि मामले की जानकारी की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed