फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   village,CHC,test,DM,covid 19

टीकाकरण एवं जांच अधिक संख्या में कराएं

Sun, 09 May 2021 06:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 06:52 PM IST
विज्ञापन
village,CHC,test,DM,covid 19
कदौरा। कोरोना महामारी से बचने के लिए टीकाकरण के साथ टेस्टिंग एंव टीकाकरण पर भी ध्यान दें। प्रथम व द्वितीय डोज लगवाने वाले लाभार्थियों पर निगरानी समिति नजर रखने के साथ प्रचार प्रसार के माध्यम से लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक करें। यह बात रविवार को डीएम प्रियंका निरंजन ने सीएचसी के निरीक्षण के दौरान कही।
विज्ञापन

उन्होंने मौजूद अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बड़ी संख्या में लोगों का टीकाकरण एवं जांच कराएं। कोविड एप के माध्यम से रजिस्ट्रेशन के लिए प्रचार-प्रसार करे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर चिकित्सकों से जानकारी ली। चिकित्सा अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की 171 टीमें कार्य कर रही है। संदिग्ध या संक्रमित मरीजों को तत्काल मेडिसिन किट उपलब्ध कराई जाती है और देखरेख के लिए कर्मियों की ड्यूटी भी लगाई जाती है। बीडीओ अतिरंजन सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायतों में सैनिटाइजर के साथ ब्लीचिंग का छिड़काव करवाया जा रहा है। डीएम ने सीएचसी के बाद स्वी.गफूर खान महाविद्यालय में नगर पंचायत द्वारा बनाई गई, सामुदायिक किचेन का निरीक्षण किया। इस मौके पर एसडीएम कौशल कुमार, अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार सिंह, बीडीओ अतिरंजन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed