फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   village,CHC,palika,covid 19,man

कोरोना मुक्त हुआ नदीगांव, अब तीसरी लहर से निपटने की तैयारी

Wed, 26 May 2021 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
village,CHC,palika,covid 19,man
कोंच। कोविड संक्रमण की चपेट में रहे नदीगांव कस्बे के लोगों की सावधानी और संवेदनशीलता से अब पूरा कस्बा कोरोना मुक्त हो गया है। अब स्वास्थ्य विभाग और नगर पंचायत कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए युद्धस्तर पर चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान को लेकर बुधवार को नगर पंचायत कार्यालय नदीगांव में कोटेदारों, धर्मगुरुओं, निगरानी समिति के सदस्यों व संभ्रांत नागरिकों की अलग अलग बैठकें आयोजित की गई। जिनमें नगर पंचायत अध्यक्ष भानुप्रकाश वर्मा, ईओ प्रद्युम्न कुमार, लेखाकार शिवकुमार पांडेय, सीएचसी प्रभारी डॉ देवेंद्र भिटौरिया ने लोगों से 45 वर्ष की आयु से ऊपर के सभी लोगों का प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण कराए जाने पर जोर दिया। वहीं दूसरी ओर नगर पंचायत अध्यक्ष व ईओ ने एक धन्यवाद प्रस्ताव भी पारित किया और बताया है कि विगत दिनों में कस्बे में 71 लोग कोरोना संक्रमित हो गए थे। सभी लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आ गई है।अब एक भी व्यक्ति संक्रमित नहीं है। नदीगांव कस्बा कोरोना मुक्त हो गया है। इसके लिए सीएचसी स्टाफ , सफाई कर्मियों, निगरानी समिति, स्वयंसेवी संस्था से जुड़े सदस्यों, नगर पंचायत कार्यालय के कर्मचारी आदि को कोविड से निपटने के लिए धन्यवाद दिया है।
विज्ञापन

--------
फोटो-8-ऑक्सीजन सिलिंडर संचालन के बारे में जानकारी देते प्राचार्य
सुरक्षा के साथ निभाएं जिम्मेदारी
ऑक्सीजन सिलिंडर व संक्रमण नियंत्रण के बारे में प्रशिक्षण दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। मेडिकल कालेज के ओपीडी पोर्च में बुधवार को प्राचार्य डॉ द्विजेंद्र नाथ की अध्यक्षता में वार्ड ब्वाय,वार्ड आया आदि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को ऑक्सीजन गैस संचालन एवं इंफेक्शन कंट्रोल प्रोटोकाल के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। प्राचार्य ने कहा कि कोरोना से बचाव में सभी को अपने हिस्से की जिम्मेदारी पूरी सुरक्षा के साथ निभानी है ताकि महामारी को हराया जा सके। सभी आवश्यक जानकारियों का होना आप सभी के लिए जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण कार्यक्रम में एनेस्थीसिया विभाग के आचार्य डॉ सुनीत सचान, डॉ अरूण अहिरवार ने ऑक्सीजन गैस सिलिंडर के बारे में जानकारी देते हुए रेगुलेटर, नॉबए नोजल इत्यादि के संचालन का प्रशिक्षण दिया। माइक्रोबायोलॉजी विभाग के डॉ प्रदीप गुप्ता ने कर्मचारियों को संक्रमण से बचने के लिए मास्क, सैनिटाइजेशन, रेगुलर हैडवॉश आदि का महत्व समझाया गया। इसके बाद जूनियर रेजीडेंट को न्यू आईसीयू में वेंटीलेटर संचालन एवं ऑक्सीजन थेरेपी के बारे में बताया। कार्यक्रम में उपप्राचार्य डॉ आरएन कुशवाहा, सीएमएस डॉ आरके सिंह, डॉ जीएस चौधरी, डॉ कुलदीप चंदेल, डॉ मनोज वर्मा, डॉ जितेंद्र मिश्रा, सुमन दुबे, शिखा, मिलन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed