{"_id":"60981f418ebc3ed227140672","slug":"village-accident-death-hospital-car-orai-news-knp627564462","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंदक में गिरी कार, चालक समेत चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंदक में गिरी कार, चालक समेत चार की मौत
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। जिले में डकोर थाना क्षेत्र के ग्राम ऐर से देवास मध्यप्रदेश जा रही बारातियों की कार मक्सी के पास खंदक में जा गिरी। कार पर सवार छह लोगों में दूल्हे के चचेरे भाई समेत चार लोगों की मौत हो गई। जबकि दूल्हे के पिता समेत चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को शाजापुर मध्यप्रदेश के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
शनिवार की रात को डकोर थाना क्षेत्र के ग्राम ऐर से देवास मध्यप्रदेश जा रही बारातियों की कार भीषण दुर्घटना का शिकार हो गई। बताया जाता कि कार में ग्राम ऐर निवासी साकिर हुसैन (27), पुष्पेंद्र (15), सुरेश यादव (45), दूल्हे के पिता अमर सिंह (52), दूल्हे के चाचा महेंद्र यादव (40) सवार व उरई के सुशील नगर निवासी चालक मनोज कुमार (35) थे। हादसा इतना भयानक था कि साकिर हुसैन, पुष्पेंद्र व सुरेश यादव व कार चालक मनोज कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दूल्हे के पिता और चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को अस्पताल पहुंचाया। इस मामले में टौंककला चौकी प्रभारी ने बताया कि तेज रफ्तार कार खंभे से टकराकर पलटी और खंदक में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि कार पर सवार लोग दूर जा गिरे थे। सभी घायलों को शाजापुर मध्यप्रदेश के जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। जबकि दो गंभीर घायलों को इंदौर मध्यप्रदेश रेफर कर दिया।
----
पिता की मौत से बेटियां बदहवास
गांव निवासी साकिर हुसैन की बेटी रूबी का रो रोकर बुरा हाल है। यही कह रही हैं कि पापा कह कर गए थे कि अभी आधे घंटे में आ रहे हैं। क्या पता था कि अब वह कभी नहीं आएंगे। छोटी पुत्री रूही भी बार बार बदहवास हो रही थी।
विज्ञापन
गांव में मचा कोहराम
उरई। जैसे ही हादसे की खबर परिजनों सहित गांव के लोगों को हुई तो पूरे गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। ग्राम प्रधान जुझार सिंह ने बताया कि अभी भी हादसे की जानकारी सही तरह से परिजनों को नहीं दी गई है। अगर जानकारी परिजनों को दी जाती तो घर में कोहराम मच जाता। क्योंकि दूल्हे की मां की तबियत खराब चल रही है।
शादी की तारीख आगे बढ़नी थी
उरई। हादसे से बाद ग्रामीणों ने बताया कि कोरोना महामारी को देखते हुए शादी दो बार टाली जा चुकी थी। ग्रामीणों ने बताया कि अगर शादी टाल दी जाती तो शायद यह हादसा नहीं होता।