फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Video of straw sacks in Annapurna Bhawan goes viral

Jalaun News: अन्नपूर्णा भवन में भूसे की बोरियों का वीडियो वायरल

Fri, 29 Aug 2025 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Video of straw sacks in Annapurna Bhawan goes viral
जालौन। मोहनपुर कुदारी में अन्नपूर्णा भवन (मॉडल उचित दर की दुकान) में भूसा रखा जा रहा है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उचित दर विक्रेता अपनी निजी दुकानों, घर या अन्य जगह निर्धारित कर राशन का वितरण कर रहे हैं।
विज्ञापन

कई बार स्थान कम होने अथवा अन्य कोई समस्या होने पर परेशानी भी होती है लेकिन अब सरकार चाहती है लोगों को सुविधाजनक रूप से राशन मिले। राशन के साथ ही ग्रामीणों को अन्य सुविधाएं भी एक ही स्थान पर मिलें। इससे उचित दर विक्रेताओं की आमदनी भी बढ़ सकेगी। इसके लिए तहसील क्षेत्र में 13 गांवों को चिन्हित कर वहां उचित दर की मॉडल शॉप का निर्माण कराया गया है।
विज्ञापन

इनमें मोहनपुर कुदारी में बने मॉडल उचित दर की दुकान में भूसा की बोरियां रखी जा रही हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। इसको लेकर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि विकास खंड जालौन के गांव उरगांव, मोहनपुर कुदारी, शेखपुरा, जगनेवा, भिटारा, अतरछला, रिनियां व छिरिया सलेमपुर का चयन किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमंे छिरिया सलेमपुर, शेखपुर बुजुर्ग, भिटारा और हदरूख में संचालित हो रही हैं। जबकि उरगांव, रिनियां, अतरछला, मोहनपुर कुदारी, जगनेवा की दुकान पूर्ति विभाग को हस्तांतरित नहीं हुई हैं। वहीं, बीडीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि उन्हें इस प्रकरण की जानकारी हुई है। प्रधान से फोन पर जानकारी करने का प्रयास किया गया। लेकिन उनका नंबर स्विच ऑफ मिला है। बताया कि वह स्वयं इस प्रकरण की जांच करेंगे, जो उचित होगा कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed