फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Video of Lekhpal taking bribe in the name of measurement goes viral

Jalaun News: पैमाइश के नाम पर रिश्वत लेते लेखपाल का वीडियो वायरल

Wed, 02 Jul 2025 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Video of Lekhpal taking bribe in the name of measurement goes viral
कोंच। नदीगांव में चकरोड की पैमाइश के नाम पर लेखपाल का रिश्वत लेते हुए वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। किसान का कहना है कि रिश्वत लेने के बाद पैमाइश उसके पक्ष में नहीं करने पर उसने वीडियो वायरल किया है। एसडीएम ने मामले की जांच तहसीलदार को सौंपी है।
विज्ञापन

नदीगांव क्षेत्र डांग खैराई में चकरोड की पैमाइश करने के नाम पर किसान बुद्ध सिंह से रुपये लेने वाले लेखपाल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गांव के किसान की भूमि रकबा 71 पर जाने के लिए आधी दूर तक सरकारी चकरोड है बाकी पर कुछ लोगों का कब्जा है। किसान ने लेखपाल से पैमाइश करने के लिए कहा था। किसान का कहना है कि इस पर लेखपाल ने उससे एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी। उसने लेखपाल को 70 हजार रुपये दे दिए और इसका वीडियो भी बना लिया।
विज्ञापन

लेखपाल ने बाकी 30 हजार रुपये मांगे तो उसने चकरोड की पैमाइश करने के लिए कहा। इसी को लेकर किसान और लेखपाल के बीच मनमुटाव हो गया। वहीं किसान का कहना है कि लेखपाल ने पैमाइश उसके पक्ष में नहीं की तो उसने वीडियो को वायरल कर दिया। इसके बाद से महकमे में खलबली मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती है। एसडीएम ज्योति सिंह का कहना है वायरल वीडियो का मामला संज्ञान में आया है। मामले की जांच तहसीलदार को सौंप दी है। सही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed