फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Veterinary officer killed in truck collision

ट्रक की टक्कर से पशु चिकित्साधिकारी की मौत

Wed, 12 Oct 2016 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Wed, 12 Oct 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
Veterinary officer killed in truck collision
आटा टोल प्लाजा के पास हादसे के बाद खड़ा ट्रक व मौजूद भीड़। - फोटो : अमर उजाला
उरई लौट रहे पशु चिकित्साधिकारी की कार में विपरीत दिशा से गलत साइड से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे कार सवार डाक्टर की मौत हो गई जबकि उनका भांजा व चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। डाक्टराें ने उन्हें कानपुर रेफर कर दिया। मुहल्ला नया पटेल नगर सपा कार्यालय के पास रहने वाले शैलेंद्र कुमार (30) पुत्र हरिशंकर आटा पशु
विज्ञापन


चिकित्सालय में डाक्टर थे। बुधवार की शाम करीब पांच बजे अपनी ड्यूटी कर कार से वापस उरई आ रहे थे। उनके साथ उनका भांजा अंकुर (11) था व चालक पप्पू पाल (35) निवासी अमीसा थाना एट कार चला रहा था। उनकी कार जब उरई आटा हाइवे स्थित टाल प्लाजा के पास पहुंची तभी उरई की ओर से गलत साइड से आ रहे ट्रक  के चालक ने कार में टक्कर मार
विज्ञापन


दी। इससे कार सवार तीनाें लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हाईवे एंबुलेंस ने घायलाें को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टराें ने पशु चिकित्सक शैलेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल चालक पप्पू व भांजे अंकुर को कानपुर रेफर कर दिया। हादसे की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक चालक रामसजीवन निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन


बाराबंकी को गिरफ्तार कर ट्रक को कब्जे में ले लिया। हादसे की सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे और उनका रोरोकर बुरा हाल है।

कार की टक्कर से अधेड़ गंभीर घायल
खाना खाकर घर के दरवाजे पर टहल रहे अधेड़ को मंगलवार की देर रात करीब दस बजे तेज रफ्तार कार सवार ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनाें ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी गंभीर हालत देखते हुए डाक्टर ने कानपुर रेफर कर दिया। सूचना पाक र मौके पर पहुंची पुलिस ने कार सवार को गिरफ्तार कर कार

कब्जे में ले ली। शहर कोतवाली के मुहल्ला रामनगर निवासी राजीव निरंजन (50) मंगलवार की रात करीब दस बजे खाना खाकर अपने दरवाजे पर टहल रहे थे। तभी इलाहाबाद बैंक के पास एक तेज रफ्तार कार सवार ने लापरवाही से कार चलाकर राजीव को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी होने पर परिजन मौके पर आए और घायल


पड़े राजीव को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उनकी हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी चालक रोहित गुप्ता निवासी तुलसीनगर उरई को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed