{"_id":"6894fc7f349c6d5f27031a68","slug":"verification-of-polling-stations-of-legislative-council-graduates-constituency-orai-news-c-224-1-bnd1005-132923-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: विधान परिषद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के मतदेय स्थलों का सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: विधान परिषद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के मतदेय स्थलों का सत्यापन
विज्ञापन
उरई। विधान परिषद इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत स्थापित 33 मतदान स्थलों के सत्यापन गुरुवार को किया गया। इसके लिए कलक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग बैठक हुई।
जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि कुल 33 मतदेय स्थलों को 37 खंडों में बांटा गया है। निर्वाचन आयोग के मानकों के अनुसार यह तय किया गया है कि किसी भी मतदाता को मतदान के लिए अधिकतम 16 किलोमीटर की दूरी ही तय करनी पड़े।
सभी मतदान केंद्रों पर न्यूनतम सुविधाएं (एएमएफ) पेयजल, शौचालय, रैम्प आदि की उपलब्धता की तहसीलवार समीक्षा उपजिलाधिकारियों के माध्यम से कराई गई है। इस दौरान माधौगढ़ तहसील के अंतर्गत प्राथमिक पाठशाला बंगरा के भवन को जर्जर घोषित किए जाने का प्रस्ताव एसडीएम ने प्रस्तुत किया गया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार, एसडीएम सदर नेहा ब्याडवाल, नायब तहसीलदार कोंच सादुल्लाह खान, प्रभारी तहसीलदार जालौन तारा शुक्ला, तहसीलदार कालपी अभिनव तिवारी आदि रहे।