फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Vehicle collides with bike, one killed, another injured

वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल

Tue, 09 Aug 2022 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
Vehicle collides with bike, one killed, another injured
मृतक ऋषभ की फाइल फोटो - फोटो : ORAI
जालौन। बाइक सवारों को वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही एक की मौत हो गई, जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घायलों को पड़ा देख सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को मेडिकल कॉलेज उरई पहुंचाया। परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

जालौन कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भवानीराम निवासी जनक सिंह का 22 वर्षीय पुत्र ऋषभ परिहार सोमवार को बाइक से मौसी के लड़के गोविंद परिहार निवासी हरीपुरा के साथ जालौन से उरई रोड स्थित कामांक्षा मंदिर दर्शन करने आ रहे थे। उनकी बाइक जब अकोढ़ी दुबे गांव के पास पहुंची तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे सड़क पर गिरकर ऋषभ की मौक पर ही मौत हो गई। घायल गोविंद का मेडिकल कॉलेज उरई में इलाज चल रहा है। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था। ऋषभ के परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह कांजी हाउस के पास मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान कर अपना भरण पोषण करता था। तीन भाइयों में सबसे छोटा होने के कारण घर का दुलारा था। मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed