{"_id":"5f6503298ebc3e982e19d765","slug":"veediyo-koling-ke-dauraan-phaansee-maamale-mein-riport-darj-orai-news-knp583308138","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियो कॉलिंग के दौरान फांसी मामले में रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो कॉलिंग के दौरान फांसी मामले में रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

दो दिन पहले का मामला, परिजनों की तहरीर पर हुई कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
एट। मोबाइल पर वीडियो कॉलिंग के दौरान फांसी लगाकर जान देने वाली युवती के परिजनों की तहरीर पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। परिजनों का आरोप है कि युवक ने युवती को प्रेम जाल में फंसाकर आत्महत्या के लिए मजबूर किया है। एट पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
बुधवार को एट थाना क्षेत्र के एक गांव की 20 साल की युवती ने उरई के बघौरा निवासी अपने प्रेमी बलबीर को मोबाइल से वीडियो कॉल कर फांसी लगा ली थी। इसकी जानकारी बलबीर ने युवती के घरवालों को दी थी। युवती को इलाज के लिए झांसी अस्पताल ले जाया गया था। यहां उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि बलबीर ने बेटी को प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा दिया। वह शादी के लिए कहने लगी तो बलबीर ने इनकार कर दिया। इसी बात पर दोनों में वीडियो कॉलिंग के दौरान कहासुनी भी हुई थी। एट पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
संदिग्ध हालात में किशोरी लापता
एट। थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी संदिग्ध हालात में लापता हो गई। पिता ने दीपक निवासी डकोर सहित चार लोगों पर किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
पिता और बेटे पर कुल्हाड़ी से हमला
मुहम्मदाबाद। डकोर कस्बा निवासी संतराम और इनके बेटे पर गांव के लाखन सहित तीन लोगों ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में दोनों लोग घायल हो गए। इन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। हमलावरों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
पुलिस ने जुआरी पकड़े
उरई। कोतवाली पुलिस ने राठ रोड पर बेरी वाले बाबा की मजार के पास छापेमारी की। यहां जुआ खेल रहे जितेंद्र सिंह निवासी ग्राम बोहदपुरा सहित चार लोगों को पकड़ लिया। तलाशी में इनके पास से पुलिस को करीब तीन हजार रुपये मिले। रिपोर्ट दर्ज की गई है।