फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Ved Prakash district topper in CBSE Inter

सीबीएसई इंटर में वेदप्रकाश जिला टॉपर

Sat, 21 May 2016 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sat, 21 May 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
Ved Prakash district topper in CBSE Inter
जिला टापर वेद प्रकाश - फोटो : अमर उजाला
सीबीएसई बोर्ड की ओर से शनिवार को घोषित किए गए इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणामों में छात्रों ने बाजी मार ली। जिले के टॉप फाइव में इस बार छात्राएं जगह नहीं बना पाईं। बीकेडी एल्ड्रिच पब्लिक  सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र वेद प्रकाश ने 96.4 फीसदी अंक लेकर जिले में पहला स्थान बनाया है। इसी कालेज के तन्मय गर्ग ने दूसरा जबकि महर्षि विद्या मंदिर
विज्ञापन


इंटर कालेज के शिवप्रताप सिंह ने तीसरा स्थान पाया है।  शनिवार को सुबह से ही सीबीएसई बोर्ड इंटरमीडिएट का परिणाम दोपहर 12 बजे के बाद जैसे ही इंटरनेट पर आया तो बच्चे खुशी से उछल पड़े। जिले में बीकेडी एल्ड्रिच पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल का दबदबा रहा। यहां के वेद प्रकाश ने जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है। 96.4 फीसदी अंक अर्जित करने
विज्ञापन


वाले वेद प्रकाश को उनके ही कालेज के साथी तन्मय गर्ग ने टक्कर जरूर दी, लेकिन वह दूसरे स्थान पर रहे। तन्मय को 95.6 फीसदी अंक प्राप्त हुए हैं। तीसरे स्थान पर महर्षि विद्या मंदिर इंटर कालेज के शिवप्रताप सिंह रहे। जिन्हें 95 फीसदी अंक प्राप्त हुए।  मॉर्निंग स्टार सीनियर सेकेंड्री स्कूल के अभिमन्यु सिंह 94.8 फीसदी अंक के साथ चौथे स्थान पर रहे। जबकि
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी कालेज के तन्मय सिंह 94 फीसदी अंक के साथ पांचवें  स्थान पर रहे हैं। परीक्षा परिणाम आने के बाद मेधावियों के घरों में भी जश्न का माहौल रहा। स्कूलों में शिक्षकों ने शाबाशी देते हुए मिठाई खिलाई और आसमान की बुलंदियों को छूने के लिए कड़े परिश्रम की नसीहत भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed