{"_id":"6b0346bf1e689d090101c2dc","slug":"orai-news-orai-news-c-224-1-ori1005-152868-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: धोखाधड़ी करने में दो को सात-सात साल की सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: धोखाधड़ी करने में दो को सात-सात साल की सजा
विज्ञापन
उरई। फर्जी पॉलिसी रसीद देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के करीब 11 साल पुराने मामले में न्यायालय ने दो आरोपियों को सात-सात वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अभिषेक खरे ने दोनों आरोपियों पर 7,500-7,500 रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।
एट थाना क्षेत्र के अमीटा गांव निवासी कमलेश कुमार ने 15 मई 2015 को उरई कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि स्टेशन रोड स्थित एक निजी कंपनी में उनकी मुलाकात रमनदीप उर्फ सनी निवासी द्वारिका, नई दिल्ली और करुणेश शर्मा निवासी ओल्ड माधवनगर, सहारनपुर से हुई थी। दोनों के माध्यम से उन्होंने चिटफंड कंपनी में पॉलिसी कराई थी। पॉलिसी की अवधि पूरी होने पर जब उन्होंने जमा की गई रकम और उसकी रसीद मांगी तो आरोपियों ने उन्हें फर्जी रसीद थमा दी। इस तरह लाखों रुपये की धोखाधड़ी की गई।
मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना की और न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया। सुनवाई के दौरान वादी और अन्य गवाहों के बयान दर्ज किए गए। शनिवार को दोनों पक्षों की बहस और प्रस्तुत साक्ष्यों के आधार पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने दोनों आरोपियों को दोषी ठहराते हुए सात-सात वर्ष के कारावास और 7,500-7,500 रुपये अर्थदंड से दंडित किया।