{"_id":"58921e874f1c1b313de82dfa","slug":"vasant-panchami-thread-of-31-btukon","type":"story","status":"publish","title_hn":"वसंत पंचमी पर 31 बटुकों का यज्ञोपवीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वसंत पंचमी पर 31 बटुकों का यज्ञोपवीत
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Wed, 01 Feb 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
संस्कृत महाविद्यालय में यज्ञोपवीत कार्यक्रम के दौरान बटुक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री आदर्श संस्कृत महाविद्यालय में इक्कीसवां सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार कार्यक्रम वसंत पंचमी के मौके पर बुधवार को आयोजित किया गया। इसमें वैदिक रीति रिवाज से 31 बटुकों का यज्ञोपवीत कराया गया।कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 5 बजे हुई। इसमें सभी बटुकों का क्षौर कर्म कराया गया। इसके
बाद सामूहिक भोज कराकर सजे हुए मंडपों में मंत्रों के साथ प्रवेश कराया गया। गौरी, गणेश नवग्रह पूजन कराकर वैदिक रीति से मूंज का जनेऊ धारण कराया गया। शंख-घड़ियाल एवं बैंडबाजों की ध्वनि के साथ शोभायात्रा निकाली गई। इसके बाद बटुकों ने माताओं से भिक्षा मांगी। इसके बाद स्नान करके
सभी बटुकों ने नवीन वस्त्र धारण कर यज्ञ मंडप में प्रवेश किया। सूर्योपस्थान करके मंत्रोच्चारण व गायत्री मंत्र से अभिमंत्रित यज्ञोपवीत बटुकों को धारण कराया गया। इसके बाद डा. जगप्रसाद चतुर्वेदी ने यज्ञोपवीत संस्कार पर विस्तार से जानकारी देते हुए बटुकों को इसके धारण करने के नियमों को बताया।
विज्ञापन
डा. शालिगराम शास्त्री, पूर्णेंद्र मिश्रा ने संयुक्त आचार्त्व में यज्ञोपवीत संस्कार कराया। इसके बाद भंडारा भोज किया गया। इसमें लोगों ने प्रसाद छका। कार्यक्रम में प्रदीप महेश्वरी, आशीष चतुर्वेदी, अवनीश चंद्र द्विवेेदी, मनोज द्विवेदी, प्रवीण तिवारी, देवकीनंदन बुधौलिया, लक्ष्मीकांत रावत, राजकुमार दुबे मौजूद रहे।