फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Vandalism in office for not paying extortion money, attack with sticks

Jalaun News: रंगदारी न देने पर ऑफिस में तोड़फोड़, लाठियों से हमला

Mon, 27 Nov 2023 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Nov 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Vandalism in office for not paying extortion money, attack with sticks
जालौन। थाना क्षेत्र के ठेकेदारी के एक कार्यालय में दबंगों ने रंगदारी न देने पर तोड़फोड़ की और लाठियों से पीटा।
विज्ञापन

बवाल की सूचना पर बचाव के लिए पहुंचे एक व्यक्ति से भी मारपीट की। पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया। रुपये छीनने का भी आरोप है। पुलिस को आरोपी के खिलाफ तहरीर दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चुर्खीबाल निवासी दीपू चौहान ने पुलिस को बताया कि औरैया रोड पर रिलायंस पेट्रोल पंप के पास उनका ठेकेदारी संबंधित ऑफिस है। दलालनपुरा मोहल्ले के मुकेश कुमार अपने साथी शिवम व खुशबू कुमार दलालनपुरा, शिवम अतरछला व एक अज्ञात के साथ शनिवार रात करीब 10 बजे ऑफिस आया, पैसे मांगने लगा।
विज्ञापन

न देने पर तोड़फोड़ कर दी। ईंट से दरवाजे का शीशा तोड़ दिया। सामान को भी तोड़ा। रोकने पर लाठी-डंडों से पीटा। सूचना पर बचाव के लिए पहुंचे रामू गुप्ता के साथ भी गालीगलौज करते हुए मारपीट की। इस दौरान कर्मचारियों को भी चोटें आईं। आरोप है कि 37 हजार 500 रुपये भी आरोपी ने छीन लिए। सीओ रविंद्र गौतम ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed